Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Lottery News: 150 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी कंगाल रह गई महिला, दुकानदार की एक गलती ने टिकट पहुंचाया कूड़ेदान में

Lottery News:150 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी कंगाल रह गई महिला, दुकानदार की एक गलती ने टिकट पहुंचाया कूड़ेदान में

कैथ मेन की दास्तान: 150 करोड़ का जैकपॉट जीतने के बाद भी क्यों रोने पर मजबूर हुई दो बच्चों की मां?

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Lottery News: कहते हैं कि किस्मत कब पलट जाए, कोई नहीं जानता। कभी कोई मिट्टी को छूकर सोना बना देता है, तो कभी हाथ में आया खजाना भी रेत की तरह फिसल जाता है। कुछ ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया ब्रिटेन के साउथ वेल्स (कार्डिफ) से सामने आया है।

यहां दो बच्चों की मां और पेशे से एक रग्बी क्लब में ट्रेजरर कैथ मेन (46) रातों-रात अरबपति बन चुकी थीं, लेकिन आज वह खुद को दुनिया की सबसे बदकिस्मत विजेता मान रही हैं। कैथ ने अपनी जिंदगी के 20 साल पुराने लकी नंबरों के कॉम्बिनेशन से पूरे 150 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता, लेकिन एक छोटी सी गलतफहमी और दुकानदार की लापरवाही ने उनका यह करोड़पति बनाने वाला टिकट कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन

मां ने खरीदा था टिकट, विजेता नंबर देखते ही उड़ गए होश

कैथ मेन पिछले दो दशकों से हर हफ्ते एक ही नंबर की सीरीज पर दांव लगा रही थीं। 6 जून को होने वाले ड्रा के लिए भी उन्होंने हमेशा की तरह वही नंबर चुने थे। कैथ की मां फियोना, जो एक स्थानीय कैफे चलाती हैं, उन्होंने बेटी के कहने पर यह टिकट खरीदा था।

ड्रा के नतीजे आने के कई दिनों बाद तक जब खबरों में यह चलता रहा कि 150 करोड़ रुपये का विजेता अभी तक सामने नहीं आया है, तो कैथ ने उत्सुकतावश अपने नंबरों का मिलान किया। नंबर देखते ही कैथ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि सारे नंबर हूबहू मैच कर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी मां को फोन घुमाया, लेकिन मां के एक जवाब ने उनके पैरों तले की जमीन खिसका दी।

मशीन की खराबी पड़ी भारी; कबाड़ समझकर डस्टबिन में फेंकी अरबों की पर्ची

दरअसल, नतीजा आने के बाद कैथ की मां फियोना उस टिकट को जांचने के लिए एबरसीनन इलाके की एक लॉटरी शॉप पर लेकर गई थीं। वहां तैनात कर्मचारी ने जैसे ही टिकट को मशीन में डाला, तो सिस्टम से विजेता घोषित करने वाली पारंपरिक टोन (आवाज) नहीं निकली। कर्मचारी ने लापरवाही दिखाते हुए फियोना से कह दिया कि इस टिकट पर कोई इनाम नहीं लगा है।

फियोना ने भी बिना दोबारा सोचे कर्मचारी से टिकट को फेंकने के लिए कह दिया और उस शख्स ने टिकट को सीधे डस्टबिन के हवाले कर दिया। जब तक कैथ को अपनी इस ऐतिहासिक जीत का पता चला, तब तक दुकान का सारा कचरा साफ होकर बाहर जा चुका था और वह बेशकीमती कागज हमेशा के लिए ओझल हो गया।

कंपनी ने सीज किया लॉटरी टर्मिनल, दावों की हो रही है हाई-लेवल जांच

कागज का मूल टुकड़ा गायब होने के बावजूद कैथ ने हार नहीं मानी है। लॉटरी का संचालन करने वाली आधिकारिक कंपनी ऑलविन (Allwyn) ने अब इस पूरे रहस्यमयी मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। सबूत के तौर पर कैथ ने कंपनी को टिकट खरीदने का डिजिटल ट्रांजैक्शन प्रूफ और पड़ोस के एक सैलून के डोरबेल कैमरे की सीसीटीवी फुटेज सौंपी है, जिसमें उनकी मां उस दिन दुकान के भीतर जाती दिख रही हैं।

दुकान के मालिक करण कुमार के मुताबिक, उस वक्त दुकान में मरम्मत का काम चलने की वजह से अंदर के कैमरे बंद थे, लेकिन संभव है कि मशीन में कोई तकनीकी दिक्कत रही हो। फिलहाल कंपनी ने उस स्टोर के लॉटरी टर्मिनल को ब्लॉक कर दिया है और मामले को सुलझाने के लिए 30 दिनों का समय मांगा है। रोती आंखों से कैथ बस यही कह रही हैं कि अरबों की रकम उनके नाम तो हुई, लेकिन एक अदद कागज न होने से वह आज भी खाली हाथ हैं।

यह भी पढ़ें– Wedding Trends: दक्षिण कोरिया में शादी के मंडप के पास ही मेहमानों के लिए लगाई गई एटीएम मशीन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।