Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Love Story Viral: 3 साल तक जिस लड़के से किया प्यार, शादी से ठीक पहले वो निकला सगा भाई!

Love Story Viral: 3 साल तक जिस लड़के से किया प्यार, शादी से ठीक पहले वो निकला सगा भाई!

प्यार अंधा होता है, यह कहावत तो सबने सुनी है

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Love Story Viral: प्यार अंधा होता है, यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन कभी-कभी किस्मत ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है जहां इंसान के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। कुछ ऐसा ही वाकया ब्रिटेन के पॉल और ली (Paul And Lee) के साथ हुआ। एक मशहूर डेटिंग वेबसाइट के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी।

धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और यह समलैंगिक कपल पिछले 3 साल से एक बेहद मजबूत रिलेशनशिप में था। बात दोनों के दिलों से आगे बढ़कर शादी के फैसले तक पहुंच चुकी थी। वे एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने के सपने संजो रहे थे, लेकिन तभी नियति ने एक ऐसा क्रूर मजाक किया जिसने दोनों की दुनिया ही बदलकर रख दी।

विज्ञापन

मां के पूर्व पति से मिलता था चेहरा, शक गहराया तो पहुंचे टीवी शो

कहानी में असली मोड़ तब आया जब ली ने अपने बॉयफ्रेंड पॉल को पहली बार अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलवाया। पॉल को देखते ही घर के बड़े-बुजुर्गों के कान खड़े हो गए। गौर करने पर रिश्तेदारों ने पाया कि पॉल का चेहरा हूबहू ली की मां के पूर्व पति रॉन से मेल खाता था। इत्तेफाक यहीं खत्म नहीं हुआ, दोनों का सरनेम भी एक ही था।

इस अजीब समानता ने परिवार के भीतर कई तरह के संदेह पैदा कर दिए। आखिरकार, अपने इस अनचाहे शक को दूर करने और अपनी शादी का रास्ता साफ करने के लिए यह कपल साल 2012 में ब्रिटेन के सबसे चर्चित टीवी शो ‘द जेरेमी काइल शो’ (Jeremy Kyle Show) के मंच पर पहुंचा, जहां दोनों का डीएनए टेस्ट कराया गया।

लाइव शो में जब लिफाफा खुला, तो सन्न रह गए सब

डेलीमेल यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस टॉक शो के दौरान जब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट का लिफाफा खोला गया, तो स्टूडियो में सन्नाटा पसर गया। शो के होस्ट जेरेमी काइल ने जब नतीजों की घोषणा की, तो पॉल और ली के साथ-साथ वहां मौजूद दर्शक भी सन्न रह गए।

साइंस ने इस बात पर मुहर लगा दी थी कि पॉल और ली कोई अजनबी नहीं, बल्कि एक ही मां की कोख से जन्मे दो सगे भाई हैं। दरअसल, पॉल को बचपन में ही उनकी मां ने किसी और को सौंप दिया था और महज 3 साल की उम्र में उन्हें एक अन्य परिवार ने गोद ले लिया था। इस वजह से वे अपने सगे भाई और परिवार की पहचान से पूरी तरह अनजान थे।

खत्म हुआ प्रेम का रिश्ता, मगर भाई बनकर निभाया साथ

इस कड़वे और चौंकाने वाले सच के सामने आते ही दोनों का लव-रिलेशनशिप उसी पल खत्म हो गया। जिस इंसान को तीन साल तक प्रेमी माना, उसे अचानक भाई स्वीकार करना दोनों के लिए किसी बड़े मानसिक सदमे से कम नहीं था।

इस खुलासे के बाद उनका रिश्ता पूरी तरह बिखर सकता था, लेकिन दोनों ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय दिया। उन्होंने इस सच को स्वीकार किया और एक-दूसरे से मुंह मोड़ने के बजाय जिंदगी भर साथ निभाने का एक नया तरीका ढूंढ निकाला। आज पॉल और ली प्रेमियों की तरह नहीं, बल्कि दो सगे भाइयों और पक्के दोस्तों की तरह एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़े हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।