Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Mahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

ppravesh kaushik
Mahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला 'श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड', शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Mahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh : शिक्षा, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के संस्कृत विभाग की सहायक आचार्य एवं स्वामी दयानन्द सरस्वती पीठ की अध्यक्ष डॉ. सुमन रानी को ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

 

विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय आर्य युवक परिषद्, रेवाड़ी एवं पतंजलि परिवार, रेवाड़ी (हरियाणा) की ओर से प्रदान किया गया।

 

सम्मान समारोह में हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने डॉ. सुमन रानी के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

 

डॉ. सुमन रानी को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा उनकी इस एक और नूतन उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

 

उन्होंने कहा कि डॉ. सुमन रानी का शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करता है।

 

 

यह भी देखें –  लोकतंत्र का गला दबाकर सत्ता पर काबिज भाजपा की नीतियों से जनता में आक्रोश, चुनावों में भुगतना पडे़गा खामियाजा – झूकिया

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।