Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Nangal Chaudhary News: महेंद्रगढ़ के आकोली में केबल चोरों का आतंक: एक ही रात 5 किसानों के ट्यूबवेल से केबल साफ

Nangal Chaudhary News: महेंद्रगढ़ के आकोली में केबल चोरों का आतंक: एक ही रात 5 किसानों के ट्यूबवेल से केबल साफ

महेंद्रगढ़ के आकोली में केबल चोरों का आतंक: एक ही रात 5 किसानों के ट्यूबवेल से केबल साफ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nangal Chaudhary News: महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी इलाके में किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इलाके में सक्रिय केबल चोर गिरोह ने किसानों की नींद उड़ा दी है। आकोली गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में योजनाबद्ध तरीके से धावा बोलते हुए आधा दर्जन के करीब किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली की केबल काट ली और मौके से रफूचक्कर हो गए।

सुबह जब किसान अपने-अपने खेतों पर पहुंचे तो कटी हुई डोरियां और खाली पड़े बोरवेल देखकर उनके होश उड़ गए। इस वारदात के बाद से ही स्थानीय किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन

सुबह खेत पहुंचे तो उड़े होश

गांव आकोली निवासी पीड़ित किसान हंसराज ने बताया कि वे 31 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे जब अपने खेत पर सिंचाई के लिए पहुंचे, तो ट्यूबवेल का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। उनके मोटर से लेकर स्टार्टर तक की करीब 40 मीटर लंबी केबल गायब थी।

जब हंसराज ने आसपास के खेतों में जाकर पड़ताल की, तो पता चला कि यह चोरी सिर्फ उनके खेत तक सीमित नहीं थी। पड़ोसी किसान विजयपाल, अनूप, अजय और कंवर सिंह के ट्यूबवेलों को भी चोरों ने निशाना बनाया था और वहां से भी बिजली की कीमती केबल काटकर ले गए थे।

सुनियोजित साजिश का अंदेशा

किसानों का कहना है कि 30 और 31 जुलाई की रात को अंजाम दी गई यह वारदात किसी संगठित गिरोह का काम लग रही है। चोरों को इलाके के रास्तों और खेतों की पूरी जानकारी थी। फसलों की सिंचाई के ऐन वक्त पर हुई इस चोरी से किसानों को न केवल आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, बल्कि सिंचाई ठप्प होने से फसलों के सूखने का संकट भी खड़ा हो गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने नांगल चौधरी थाना पुलिस से गुहार लगाई है कि गश्त बढ़ाई जाए और चोरी हुई केबल बरामद कर आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

किसानों की तहरीर के आधार पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 303 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश का जिम्मा पीएसआई हरीश को सौंपा गया है।

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास की मुख्य सड़कों और ढाणियों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।