September 23, 2026

Mahendragarh : हकेवि में विश्व अल्जाइमर दिवस पर हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
Mahendragarh : हकेवि में विश्व अल्जाइमर दिवस पर हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahendragarh : हकेवि में विश्व अल्जाइमर दिवस पर हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व अल्जाइमर दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. विश्वा चौधरी ने कार्यक्रम का संयोजन किया, जबकि डॉ. मोहित कुमारी ने समन्वयक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आरसीआई डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी (पीजीडीआरपी) तथा एडवांस्ड डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड गाइडेंस (एडीसीजीसी) के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत अल्जाइमर रोग के मनोवैज्ञानिक प्रभावों तथा पुनर्वास एवं देखभाल में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भूमिका पर केंद्रित परिचयात्मक सत्र के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को अल्जाइमर रोग से प्रभावित व्यक्तियों के मानसिक एवं भावनात्मक अनुभवों, उनके परिवारों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा पुनर्वास प्रक्रिया में मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेप के महत्व से अवगत कराया गया।

 

 

तत्पश्चात विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी उपशीर्षकों के साथ फिल्म ’तन्मात्रा’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को अल्जाइमर रोग की प्रगति, उससे जुड़े मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक पहलुओं तथा रोगी और उसके परिवार पर पड़ने वाले भावनात्मक प्रभावों को समझने का अवसर मिला। फिल्म ने विद्यार्थियों को अल्जाइमर रोग के नैदानिक पक्ष के साथ-साथ देखभाल, पारिवारिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े पहलुओं को समझने में भी सहायता प्रदान की।

 

 

कार्यक्रम का उद्देश्य भावी मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास पेशेवरों के बीच अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रोग से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशील एवं समग्र दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी केवल व्यक्ति की स्मृति और संज्ञानात्मक क्षमताओं को प्रभावित नहीं करती, बल्कि उसके सामाजिक, भावनात्मक और पारिवारिक जीवन पर भी व्यापक प्रभाव डालती है।

 

 

यह भी देखें –  हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का शानदार शुभारंभ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed