Breaking News
Narnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Mahendragarh : हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का शानदार शुभारंभ

Mahendragarh : हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का शानदार शुभारंभ

फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की बारीकियों को बताते सहायक आचार्य डॉ आलेख एस. नायक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा ‘हैंड्स-ऑन फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी वर्कशॉप‘ का सोमवार, 21 सितंबर, 2026 को शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय यह कार्यशाला 21 से 25 सितंबर, 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की अधिष्ठाता प्रो. पायल चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

 

विज्ञापन
Mahendragarh : हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का शानदार शुभारंभ
कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ पायल चंदेल का स्वागत करते पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षकगण ।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना तथा उन्हें कैमरा संचालन, दृश्य संयोजन, प्रकाश व्यवस्था, वीडियो रिकॉर्डिंग एवं पोस्ट-प्रोडक्शन जैसी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा आधारित प्रशिक्षण के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों में भी शामिल किया जाएगा।

 

 

कार्यशाला की शुरुआत में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में फोटो और वीडियो प्रभावी संचार के महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। किसी भी घटना, विचार या कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में एक अच्छी तस्वीर और गुणवत्तापूर्ण वीडियो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का व्यावहारिक ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कौशल को निखारने का आह्वान किया।

 

 

मुख्य अतिथि प्रो. पायल चंदेल, अधिष्ठाता, स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने कार्यशाला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल एवं मीडिया परिदृश्य में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम नहीं हैं, बल्कि प्रभावी संचार एवं व्यावसायिक कौशल के महत्वपूर्ण साधन भी हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता करते हुए तकनीकी दक्षताओं के साथ अपनी रचनात्मकता एवं दृश्य संप्रेषण कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।

 

 

कार्यशाला के पहले दिन कैमरा फंडामेंटल्स एवं मैनुअल कंट्रोल्स तथा लेंस चयन एवं डेप्थ ऑफ फील्ड विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने एक्सपोजर ट्रायंगल, आईएसओ, अपर्चर एवं शटर स्पीड के साथ कैमरा संचालन तथा शॉट कंपोजिशन का व्यावहारिक अभ्यास किया। इसके साथ ही स्टिल फोटोग्राफी में मोशन फ्रीज, इंटेंशनल मोशन ब्लर एवं पोर्ट्रेट बोकेह जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

 

 

 

कार्यशाला के आगामी सत्रों में विजुअल कंपोजिशन एवं फ्रेमिंग, लाइटिंग तकनीक एवं सेटअप, वीडियोग्राफी गियर, ऑडियो सेटअप, कैमरा मूवमेंट एवं स्टेबलाइजेशन, फोटो स्टोरीबोर्ड, स्टोरीबोर्डिंग एवं शॉट प्लानिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग एवं बी-रोल तथा पोस्ट-प्रोडक्शन वर्कफ्लो जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को कैंपस फोटो वॉक, पोर्ट्रेट लाइटिंग, गिंबल एवं ट्राइपॉड संचालन, मल्टी-एंगल इंटरव्यू शूटिंग तथा वीडियो एडिटिंग एवं कलर करेक्शन जैसी व्यावहारिक गतिविधियों में भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

 

 

यह भी देखें –  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में फार्म महिलाओं और एसएचजी के लिए विटामिन-डी युक्त खाद्य उत्पादों पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।