September 25, 2026

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर मॉकटेल प्रतियोगिता और ‘ट्रेजर हंट 3.0’ का भव्य आयोजन

0
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर मॉकटेल प्रतियोगिता और ‘ट्रेजर हंट 3.0’ का भव्य आयोजन

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर मॉकटेल प्रतियोगिता और ‘ट्रेजर हंट 3.0’ का भव्य आयोजन

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस 2026 के अवसर पर पर्यटन सप्ताह समारोह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं अनुभवात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में एफ एंड बी लैब में ‘मॉकटेल प्रतियोगिता’ तथा ‘ट्रेजर हंट 3.0’ आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

मॉकटेल प्रतियोगिता का आयोजन ‘ग्लोबल फ्लेवर्स, सस्टेनेबल जर्नीज़’थीम पर किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ताजे फलों, जड़ी-बूटियों तथा स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के मॉकटेल तैयार किए। प्रतिभागियों ने रचनात्मकता, स्वाद एवं आकर्षक प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ सामग्री के उपयोग और प्रस्तुतीकरण में सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं पर विशेष बल दिया। कई प्रस्तुतियाँ विभिन्न वैश्विक पाक-परंपराओं से प्रेरित रहीं।

 

मॉकटेल प्रतियोगिता का मूल्यांकन विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. नीलम सांगवान द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुतिकरण, रचनात्मकता तथा प्रतियोगिता की थीम के अनुरूपता जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया।

 

इस अवसर पर विभाग के सहायक आचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि मॉकटेल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष से इतर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं तकनीकी कौशल को निखारने के साथ उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर मॉकटेल प्रतियोगिता और ‘ट्रेजर हंट 3.0’ का भव्य आयोजन
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर मॉकटेल प्रतियोगिता और ‘ट्रेजर हंट 3.0’ का भव्य आयोजन

पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुश अंबरदार ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस विद्यार्थियों को सतत एवं उत्तरदायी पर्यटन के भावी संरक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मॉकटेल प्रतियोगिता जैसी पहलें विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन सततता मूल्यों को भी मजबूत करती हैं, जो पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

 

पर्यटन सप्ताह समारोह के अंतर्गत विभाग द्वारा ट्रेजर हंट 3.0 का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 60 टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में पाँच विद्यार्थी शामिल थे। स्क्रीनिंग राउंड के बाद विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर सात टीमों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया। प्रतियोगिता का समन्वय डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. अमित कुमार द्वारा किया गया।

 

 

इस अवसर पर प्रो. अंकुश अंबरदार ने कहा कि ‘ट्रेजर हंट’ विद्यार्थियों को टीम भावना, समन्वय, समस्या-समाधान एवं निर्णय लेने की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अनुभवात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

 

 

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. अंकुश अंबरदार के मार्गदर्शन में किया गया। मॉकटेल प्रतियोगिता के समन्वय में डॉ. जितेंद्र कुमार के साथ शोध छात्र अविनाश अधुपिया ने सहयोग प्रदान किया।

 

 

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं ने ली संकल्प शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed