September 25, 2026

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं ने ली संकल्प शपथ

0

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में यूथ रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया।

यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी और सिनियर प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता नशामुक्त केंद्र नारनौल से डॉ रोहिताश सिंह रंगा रहें।

इस नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विधार्थियों को नशा मुक्ति जागरूकता शपथ दिलवाई गई साथ ही साथ नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया गया।

प्राचार्य प्रो. डॉ कृष्ण कुमार ने विधार्थियों को बताया कि नशा मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। समाज पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विनाशकारी प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस अभियान से सभी महाविद्यालय के युवाओं को राष्ट्रीय व्यापी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया युवाओं के सहीं कार्यों और सही दिशा से विकसित भारत अभियान को नया रूप मिलेगा। विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से भाग लेने और नशा मुक्त समाज बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं ने ली संकल्प शपथ
Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं ने ली संकल्प शपथ

नशा मुक्त केंद्र नारनौल से आयें मुख्य वक्ता डॉ रोहिताश सिंह रगां ने बताया कि
हम सभी को मिलकर नशा और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज को नशीली दवाओं के खतरे से मुक्त करना और 2047 तक नशा मुक्त विकसित भारत के सपने को साकार करना है।हम सभी को मिलकर नशा और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

डॉ रोहिताश रंगा ने युवाओं को नशा से दूर रहने और नशीली दवाओं के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोग्राम अधिकारीयों डॉ अमित कुमार, डॉ विशाल सिंह, मिस सोनम गर्ग और डॉ सत्य पाल सूलोदिया ने सामुहिक विचार साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण और मानवीय मूल्यों पर आधारित सेवा संकल्प जिसमें नशामुक्ति अभियान प्रमुख हैं, जिसके अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त जीवन शैली के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित करता है।

प्रोफेसर डॉ हवा सिंह और प्रोफेसर डॉ सतीश सैनी डॉ पलक, डॉ प्रवीण गौरीया डॉ विजय दीप गौड़ ने बताया कि एक स्वस्थ, अधिक जागरूक और जिम्मेदार समाज बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में योगदान दे रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार सदस्यों और विधार्थियों ने अहम् भूमिका निभाई

यह भी देखें – रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रेलखंड पर डबलिंग और इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा, 25 सितंबर से रेल सेवाएं होंगी सामान्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed