Breaking News
Indian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददTTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियोKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्कIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददTTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियोKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्क

विदेश जाने वाले पीयू छात्रों के लिए बड़ी राहत, ई-सनद से अटेस्टेशन हुआ आसान, समय की बचत के साथ बढ़ेगी पारदर्शिता और सुरक्षा

VVinita Kohli
विदेश जाने वाले पीयू छात्रों के लिए बड़ी राहत, ई-सनद से अटेस्टेशन हुआ आसान, समय की बचत के साथ बढ़ेगी पारदर्शिता और सुरक्षा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: विदेश में पढ़ाई, नौकरी या माइग्रेशन की तैयारी कर रहे पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें दस्तावेजों के अटेस्टेशन के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को विदेश मंत्रालय की ई-सनद सेवा से जोड़ा गया है जिसके तहत दस्तावेजों का सत्यापन और अटेस्टेशन अब पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक भी बनेगी। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसकी अध्यक्षता वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग ने की। 

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण, जनसंपर्क निदेशक डॉ. विनीत पुनिया, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर ममता गुप्ता सहित नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग ने अपने संबोधन में कहा कि यूनिवर्सिटी लगातार छात्र-केंद्रित सेवाओं को मजबूत करने के लिए तकनीक का उपयोग कर रहा है। ई-सनद प्लेटफॉर्म से जुड़ना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों और पूर्व छात्रों को वैश्विक स्तर पर अवसरों तक पहुंचने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों का तेज और विश्वसनीय सत्यापन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवेदन प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है। 

विज्ञापन

वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए एक विशेष सहायता प्रणाली भी विकसित की जाएगी। इसके तहत रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज़ अपलोड करने और आवेदन की स्थिति ट्रैक करने में मदद के लिए हेल्पडेस्क, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि कोई भी छात्र इस नई प्रणाली का उपयोग करने में कठिनाई महसूस न करे।

नई व्यवस्था के लागू होने से छात्रों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा और पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सकेगी। साथ ही, दस्तावेजों की सुरक्षा और प्रामाणिकता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। यह पहल केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक आसान, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों और पूर्व छात्रों से अपील की है कि वे अंतरराष्ट्रीय उपयोग के लिए अपने दस्तावेजों के अटेस्टेशन हेतु ई-सनद पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।