Breaking News
Faridabad CNG Pump Blast: फरीदाबाद में दहल उठा सीएनजी पंप, डंपर का सिलेंडर फटने से उखड़ी मशीन, 3 लोग घायलJhajjar News: झज्जर में USDT ट्रेडिंग के नाम पर 33.89 लाख की साइबर ठगी, फतेहाबाद से आरोपी रमन गिरफ्तारKarnal News: करनाल में बन रहा सौर ऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज, अब बिना बिजली सुरक्षित रहेंगी फल और सब्जियांLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरFaridabad CNG Pump Blast: फरीदाबाद में दहल उठा सीएनजी पंप, डंपर का सिलेंडर फटने से उखड़ी मशीन, 3 लोग घायलJhajjar News: झज्जर में USDT ट्रेडिंग के नाम पर 33.89 लाख की साइबर ठगी, फतेहाबाद से आरोपी रमन गिरफ्तारKarnal News: करनाल में बन रहा सौर ऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज, अब बिना बिजली सुरक्षित रहेंगी फल और सब्जियांLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफर

TTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियो

AAmandeep Singh
TTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियो

चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियो

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

TTE Tablet Viral Video: आजकल भारतीय रेलवे (Indian Railways) के एसी से लेकर स्लीपर कोच तक का नजारा पूरी तरह बदल चुका है। टीटीई साहब के हाथों में अब पीली कागजी चार्ट की जगह डिजिटल टैबलेट लहराते दिखते हैं। (Indian Railways Viral) लेकिन इसी हाई-टेक व्यवस्था के बीच चलती ट्रेन से एक ऐसा मजेदार वाकया सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे और सीनियर टीटीई के बीच हुई ‘टैब जंग’ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को सीनियर टीटीई बृजेश मौर्या ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो एसी कोच का है, जहां टीटीई साहब अपनी सीट पर बैठकर टैबलेट में यात्रियों का टिकट डेटा अपडेट कर रहे थे। तभी पास की सीट पर बैठे एक नन्हे मुसाफिर की नजर सीधे टीटीई के उस बड़े से स्क्रीन वाले टैबलेट पर टिक गई। फिर क्या था, बच्चे को लगा कि अंकल के हाथ में तो कोई बड़ा वाला स्मार्टफोन है, जिसमें बढ़िया कार्टून या रील्स चल सकती हैं।

विज्ञापन

डेटा डिलीट होने के डर से हलकान हुए टीटीई, पर मासूमियत के आगे टेक दिए घुटने

टैबलेट देखते ही बच्चे के सिर पर उसमें कार्टून देखने का भूत सवार हो गया। उसने बिना कुछ सोचे-समझे सीधे टीटीई साहब के हाथ में पकड़े टैब पर झपट्टा मार दिया और उसे अपनी ओर खींचने लगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अचानक हुए इस हमले से टीटीई साहब एक पल के लिए घबरा गए।

टीटीई बृजेश मौर्या की परेशानी की वजह भी जायज थी, क्योंकि उस रेलवे टैबलेट में ट्रेन के सैकड़ों यात्रियों की रिजर्वेशन से जुड़ी बेहद संवेदनशील और जरूरी जानकारी मौजूद थी। उन्हें डर था कि कहीं बच्चा जिद में कोई बटन दबाकर डेटा डिलीट या बैक न कर दे। लेकिन दूसरी तरफ नन्हे पैसेंजर का तेवर ऐसा था कि वह पीछे हटने को कतई तैयार नहीं था। आखिरकार, टीटीई साहब को अपनी ऑफिशियल ड्यूटी थोड़ी देर के लिए किनारे रखकर बच्चे की जिद के आगे हार माननी ही पड़ी।

हाथ में टैब आते ही मम्मी की सीट पर भागा नन्हा मुसाफिर, इंटरनेट पर मजेदार रिएक्शंस की बाढ़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brijesh Maurya (@railway_tte_cccts)

खींचतान के इस ‘हाई-वोल्टेज ड्रामे’ में आखिरकार नन्हे पैसेंजर की ही जीत हुई। (Viral Reels Indian) जैसे ही टीटीई ने मुस्कुराते हुए टैब बच्चे के हाथों में थमाया, वह खुशी से उछल पड़ा और तुरंत टैब थामे अपनी मम्मी की बर्थ की तरफ भाग खड़ा हुआ। वहां जाकर वह स्क्रीन पर उंगलियां फेरकर अपने मनपसंद कार्टून ढूंढने की कोशिश करने लगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यह वीडियो जंगल की आग की तरह फैल गया और कमेंट सेक्शन में मीम्स व मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “लगता है आज ट्रेन में टिकट चेकिंग की कमान टीटीई नहीं, (Kids Smartphone Addiction Video) बल्कि यह छोटा पैसेंजर ही संभालेगा!” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “टीटीई साहब का डेटा भले ही खतरे में पड़ गया हो, लेकिन अब इसमें सिर्फ छोटा भीम ही चलेगा।”

हालाँकि, कुछ यूजर्स ने इस हंसी-मजाक के बीच एक गंभीर पहलू पर भी ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि यह वीडियो जितना मजेदार है, उतना ही यह भी दिखाता है कि आजकल बहुत कम उम्र में ही बच्चों को मोबाइल और गैजेट्स की लत कितनी गहराई से लग चुकी है।

यह भी पढ़ें–Winter Arc: ‘विंटर आर्क’ अक्टूबर से दिसंबर तक का सीक्रेट मिशन, 3 महीने में कैसे ट्रांसफॉर्म हो रहे लोग?

विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।