Breaking News
Ladwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरNarnaul : स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरNarnaul : स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद

MDU Rohtak Paper Leak: एमडीयू में मर्सी चांस का पेपर 25 हजार में बेचे जाने का आरोप, ऑडीओ-चैट वायरल

GGaganpreet Kaur
MDU Rohtak Paper Leak: एमडीयू में मर्सी चांस का पेपर 25 हजार में बेचे जाने का आरोप, ऑडीओ-चैट वायरल

एमडीयू में मर्सी चांस का पेपर 25 हजार में बेचे जाने का आरोप

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

MDU Rohtak Paper Leak: हरियाणा की प्रतिष्ठित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) रोहतक एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। 5 सितंबर से आयोजित की जा रही मर्सी चांस की परीक्षाओं के दौरान पेपर लीक और 20 से 25 हजार रुपये में पर्चे बेचने के दावों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र संगठनों का सीधा आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक (एग्जाम कंट्रोलर) विभाग और धंधेबाजों की आपसी मिलीभगत से यह पूरा खेल खेला जा रहा है। मामले के विरोध में आज छात्र संगठन यूनिवर्सिटी परिसर में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (NSO) के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर सहारण ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि एमडीयू में बेखौफ फल-फूल रहे शिक्षा माफिया पर तुरंत नकेल कसने की दरकार है। उन्होंने कहा कि सालों से डिग्री पूरी होने का इंतजार कर रहे और दिन-रात पढ़ाई में जुटे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्र संगठन के मुताबिक उनके पास इस भ्रष्टाचार के ठोस सबूत मौजूद हैं, जिन्हें जल्द ही कुलपति (VC) के सामने रखकर निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

“सेंटर में मिलेगा सॉल्व किया पेपर”, ऑडियो और वॉट्सएप चैट से खुलासा

पेपर लीक से जुड़ा एक कथित ऑडियो क्लिप और वॉट्सएप चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे तंत्र की पोल खोल कर रख दी है। जानकारी के मुताबिक, वॉट्सएप पर बनाए गए एक खास ग्रुप के जरिए छात्रों को जोड़ा जा रहा था। वायरल ऑडियो में एक छात्र जब एम-3 मैथ्स के पेपर की मांग करता है, तो सामने से कॉलर उससे रोल नंबर और एडमिट कार्ड मांगता है। कॉलर यह तक आश्वासन देता है कि परीक्षा के दौरान ही हल किया हुआ पूरा पर्चा छात्र को रूम में पहुंचा दिया जाएगा।

पैसों के लेनदेन की बातचीत के दौरान कॉलर ने साफ तौर पर कहा कि परीक्षा के बाद भी भुगतान किया जा सकता है। ऑडियो में कॉलर को यह कहते सुना जा सकता है कि यह पैसा केवल एक जगह नहीं रुकता, बल्कि फ्लाइंग टीम, एग्जाम कंट्रोलर विभाग और परीक्षा केंद्र के सुपरवाइजरों तक बांटा जाता है। इसी तरह एक अन्य वॉट्सएप चैट में 20 हजार रुपये के एवज में पूरा पेपर लिखवाने का सौदा तय होता दिख रहा है।

वीसी को सौंपे जाएंगे सबूत, उग्र आंदोलन की चेतावनी

एमडीयू प्रशासन के लिए यह मामला गले की फांस बनता जा रहा है। छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक पूरे मामले की पारदर्शी जांच नहीं होती और इसमें शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छात्र संगठनों का कहना है कि वे कुलपति से मिलकर सभी ऑडियो, चैट और संबंधित साक्ष्य सौंपेंगे। यदि प्रशासन ने इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश की, तो राज्यव्यापी आंदोलन की राह पकड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें– अंबाला में जरा सी बात पर खूनी संघर्ष, ढाबे पर कुर्सी गिरी तो 8 लोगों ने लाठी-रॉड से पीटा

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।