Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Mohali-Kharar Spa Center Raid : मोहाली के खरड़ में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 4 युवतियां रेस्क्यू

Mohali-Kharar Spa Center Raid : मोहाली के खरड़ में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 4 युवतियां रेस्क्यू

मोहाली के खरड़ में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 4 युवतियां रेस्क्यू

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Mohali-Kharar Spa Center Raid : पंजाब के मोहाली जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में गैरकानूनी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जीरकपुर के बाद अब खरड़ इलाके में भी इसी तरह का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है, जबकि स्पा का कामकाज संभाल रहे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के अन्य फर्जी स्पा संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सदर खरड़ के तहत आने वाले इलाके में पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान चौकी इंचार्ज मजात चरण सिंह को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि इलाके के एक लग्जरी स्पा सेंटर में नियमों को ताक पर रखकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। एसपी (देहाती) जसपिंदर सिंह और डीएसपी खरड़ ईशान सिंगला के मार्गदर्शन में थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने शनिवार देर रात उक्त स्पा सेंटर पर अचानक छापा मार दिया।

गिरफ्तार आरोपी और आगे की जांच

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों को मुक्त कराया और स्पा सेंटर के मैनेजर को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान खान पुत्र बाबू खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली के अंतर्गत आने वाली रामिया कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद अब इस बात की गहराई से पड़ताल की जा रही है कि इस अवैध नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा यह सेंटर किसके नाम पर रजिस्टर्ड था। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस रैकेट में किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है।

Punjabi Singer Gulab Sidhu के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने 7-8 राउंड फायर किये

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।