Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Narnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामने

Narnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामने

गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामने

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर नारनौल पुलिस ने गांव भांखरी में दो घरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी करने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू उर्फ नवीन निवासी गांव नरात, थाना बुहाना, जिला झुंझुनूं, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को 27 अक्टूबर को राजस्थान के कोटपुतली में पुलिया के नीचे से नियमानुसार गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी अश्विनी निवासी गोपालपुरा, थाना बुहाना, राजस्थान को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले चुकी है।

डीएसपी भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव भांखरी निवासी हनुमान प्रसाद व सतीश कुमार ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 व 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार चोर मकानों से सोने-चांदी के आभूषण एवं 2 लाख 78 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर नारनौल में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच के दौरान थाना सदर नारनौल पुलिस ने पहले आरोपी अश्विनी निवासी गोपालपुरा, थाना बुहाना, राजस्थान को गांव डोहर कलां क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

मामले में जांच एवं पूछताछ को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी बबलू उर्फ नवीन को भी 27 अक्टूबर को राजस्थान के कोटपुतली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 28 अक्टूबर को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से की जा रही प्रारंभिक पूछताछ में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में करीब 5 से 7 चोरी की वारदातों को मिलकर अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से इन वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा सामने आए तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान में पूर्व में भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। उपलब्ध आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अश्विनी के खिलाफ थाना सिंघाना व बुहाना में कुल चार तथा आरोपी बबलू उर्फ नवीन के खिलाफ इन्हीं थानों में कुल तीन अभियोग दर्ज होने का विवरण है।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों एवं नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त वारदातों में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को उनकी निर्धारित पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

यह भी देखें – अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।