Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Ateli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांग

Ateli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांग

अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: एआईयूटीयूसी से जुड़े ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, ग्रामीण चौकीदार संगठन और ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, अटेली के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीपीओ को सौंपा।

धरने की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक प्रधान ईश्वर सिंह, चौकीदार संगठन के ब्लॉक प्रधान मलखान सिंह और ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन के ब्लॉक प्रधान कपिल यादव ने की। एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा के जिला संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब, महेंद्र सिंह, बीरबल और सतीश कुमार ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि तीनों संगठनों के कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन दिया जाए। ज्ञापन में मांग की गई कि नवनियुक्त ग्रामीण चौकीदारों को पांच माह का वेतन, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दो माह का बकाया मानदेय और जलकर्मियों को सितंबर माह का वेतन दिया जाए। इसके अलावा बीडीपीओ की स्थायी नियुक्ति करने, तीनों विभागों में सरपंच की तस्दीक पर रोक लगाने और बीडीपीओ कार्यालय के एकाउंटेंट की कार्यशैली को कर्मचारी हितैषी बनाने की मांग रखी गई, ताकि कम वेतन पाने वाले श्रमिकों के कार्य समय पर पूरे हो सकें।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दिवाली से पहले वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

धरने में मनोज कुमार, नरेंद्र, ओमप्रकाश, कृष्ण, उषा, रामकिशन, घनश्याम, सविता, किरण, राजेश, संदीप, जय सिंह, प्रताप सिंह, मनफूल, शिवचरण, भूपेंद्र, प्यारे लाल, दीपक, विजयपाल, नसीब सिंह, परमजीत, इंद्र सिंह और दयाराम सहित सैकड़ों श्रमिक शामिल हुए। बीडीपीओ ने श्रमिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी देखें – सिलारपुर के राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति स्कूल में 10 दिन से पानी की सप्लाई ठप, बोतल भरकर घर से लाने को मजबूर बच्चे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।