Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: 26 साल में नहरों से निकाले 25 हजार शव, गोताखोर प्रगट सिंह से मिले नवीन जिंदल

Kurukshetra News: 26 साल में नहरों से निकाले 25 हजार शव, गोताखोर प्रगट सिंह से मिले नवीन जिंदल

26 साल में नहरों से निकाले 25 हजार शव, गोताखोर प्रगट सिंह से मिले नवीन जिंदल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर इलाके से गुजरती भाखड़ा नहर के किनारे रविवार को एक बेहद भावुक और खास नजारा देखने को मिला। कुरुक्षेत्र से कैथल की तरफ जा रहे सांसद नवीन जिंदल की नजर जब नहर किनारे खड़े मशहूर गोताखोर प्रगट सिंह पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। गाड़ी से उतरकर सांसद सीधे प्रगट सिंह के पास पहुंचे और पिछले ढाई दशकों से पानी के खौफनाक बहाव के बीच चल रहे उनके निस्वार्थ सेवा कार्य की पूरी कहानी जानी।

प्रगट सिंह कोई साधारण नाम नहीं हैं, बल्कि हरियाणा और आसपास के राज्यों में नहर में डूबे लोगों के परिवारों के लिए उम्मीद की आखिरी किरण हैं। किसी के डूबने की खबर हो या नहर में बहते शव को तलाशने की मजबूरी, महज एक फोन कॉल मिलते ही प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ दिन-रात और मौसम की परवाह किए बिना मौके पर पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन

26 साल, 25 हजार शव और 6 हजार मुस्कुराती जिंदगियां

मुलाकात के दौरान प्रगट सिंह ने बताया कि पिछले 26 वर्षों के कठिन सफर में उनकी टीम अब तक विभिन्न नहरों और जलाशयों से करीब 25 हजार शव निकालकर उनके बिलखते परिजनों तक पहुंचा चुकी है। इसके अलावा, मौत के मुंह में समा रहे करीब 6 हजार लोगों को सही समय पर पानी से सुरक्षित बाहर निकालकर नई जिंदगी दी गई है।

प्रगट सिंह का यह मिशन सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। वे अब तक पानी में फंसी या तेज बहाव में बह रही करीब 900 गायों व अन्य बेजुबान मवेशियों को बचा चुके हैं। यही नहीं, जान पर खेल कर 29 खूंखार मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें चिड़ियाघर और सुरक्षित प्राकृतिक ठिकानों तक पहुंचाने का जोखिम भी उनकी टीम उठा चुकी है।

सांसद ने जताया आभार, हर संभव मदद का दिया भरोसा

तेज बहाव, गहरा पानी और जानलेवा परिस्थितियों के बीच चलने वाले इस रेस्क्यू ऑपरेशन की बारीकियां सुनकर सांसद नवीन जिंदल भावुक हो गए। उन्होंने प्रगट सिंह और उनके साथियों के अदम्य साहस और मानवीय सेवा की खुले मन से तारीफ की। सांसद ने कहा कि अपनों को खोने वाले परिवारों के लिए शव ढूंढकर देना भी किसी बड़ी सांत्वना से कम नहीं होता, और यह काम केवल बेहद ऊंचे जिगरे वाले लोग ही कर सकते हैं।

सांसद जिंदल ने भरोसा दिलाया कि इस मानवीय कार्य को और बेहतर ढंग से चलाने के लिए उनकी ओर से जो भी आधुनिक उपकरण या जरूरी संसाधन चाहिए होंगे, वे तुरंत मुहैया कराए जाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता जय भगवान शर्मा (डीडी) और डॉ. जगविंद्र सिंह विर्क समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।