Nangal Chaudhary News: नई अनाज मंडी नांगल चौधरी में बाजरे की खरीद कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए शेड्यूल जारी किया है।
यह जानकारी देते हुए सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी, मार्केट कमेटी नांगल चौधरी ने बताया कि जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 5 नवंबर को इस्लामपुर, जैनपुर, कालबा, कमानियां, खातोली अहीर, खातोली जाट, खवाजपुर, लुजोता, मोरंड, मेघोत बिन्जा गांवों के किसानों के बाजरे की खरीद होगी। 6 को मेघोत हाला, मुलोदी, मोसमपुर गांवों के किसानों के बाजरे की खरीद होगी। 7 से 9 नवंबर तक को अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को भुंगारका, मोहनपुर, मुसनोता, नांगल चौधरी, नांगल दर्गु, नांगल कालिया, नांगल नुनिया, नांगल पीपा, नांगल सोडा, नापला गांवों के किसानों के बाजरे की खरीद होगी।11 को नारेहड़ी, नायन, नेहरु नगर, नियामतपुर, नियाज़लिपुर, निजामपुर, नोलाजा, पांचनोता, पवेरा, रायमलिकपुर गांवों के किसानों के बाजरे की खरीद होगी।
12 को रोपड़ सराय, सदलीपुर, सहबाजपुर, सरेली, श्योरामनाथपूरा, शिमली, सिरोही बहाली, थनवास, तोताहेड़ी, उदयपुर कटारिया गांवों के बाजरे की खरीद की जाएगी।
यह भी देखें – निजामपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य में बड़ी चोरी, 25 किलोमीटर कंडक्टर व कीमती सामान चोरी


