Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Nangal Chaudhary : शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, बीए प्रथम वर्ष की रितिका ने मारी बाजी

Nangal Chaudhary : शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, बीए प्रथम वर्ष की रितिका ने मारी बाजी

हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता में शामिल होते विद्यार्थी।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार यादव ने की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी के विकास और संरक्षण पर आधरित विचार प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

 

प्राचार्य ने कहा कि हिंदी विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और भारत के बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थी अपने विचारों को क्रमबद्ध और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना सीखते हैं।

 

प्रतियोगिता में 58 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें बीए प्रथम वर्ष की रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष के नीरज दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बीएससी तृतीय वर्ष की नविता सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

कार्यक्रम में मनीपालन्द मिश्र, डॉ अशोक कुमार यादव, विनेशा कुमारी तथा डॉ लीला राम सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया।

 

 

यह भी देखें – राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में गूंजा युवा संसद का सत्र, छात्र-छात्राओं ने निभाई प्रधानमंत्री और स्पीकर की भूमिका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।