Breaking News
पंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमान

Nangal Chaudhary : राजकीय विद्यालय शहबाजपुर में गूंजा युवा संसद का सत्र, छात्र-छात्राओं ने निभाई प्रधानमंत्री और स्पीकर की भूमिका

Nangal Chaudhary : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में गूंजा युवा संसद का सत्र, छात्र-छात्राओं ने निभाई प्रधानमंत्री और स्पीकर की भूमिका

युवा संसद में विपक्ष के सवालों का जबाब देती हुई प्रधानमंत्री।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एससीइआरटी तथा डीआइइटी के संयोजन में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांसद, मंत्री, विपक्ष के नेता, लोकसभा अध्यक्ष और महासचिव जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हुए संसद की कार्यवाही का जीवंत मंचन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति कौशल ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. किरण यादव और प्रबल संजय शर्मा मौजूद रहे।

 

 

उन्होंने बताया कि युवा संसद में विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप प्रस्तुत किया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपने-अपने तर्क रखे। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछने, जवाब देने, चर्चा करने और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था की बारीकियों को समझाया।

 

 

सदन में नारी शक्ति वंदन विधेयक, साइबर ठगी, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा तकनीकी और आईटी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। स्पर्धा में विद्यार्थियों को देश की संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला।

 

 

विद्यार्थियों ने अपनी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से निभाते हुए सवाल-जवाब और बहस के जरिए सदन को वास्तविक संसद जैसा माहौल देने का प्रयास किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, तर्क-वितर्क और सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास विकसित करती हैं। युवा संसद में स्पीकर का दायित्व कोमल कुमारी को दिया। अंबिका कुमारी को प्रधानमंत्री, हिमांशु ने विपक्षी नेता का रोल किया है।

 

 

यह भी देखें –  धोलेड़ा के शिक्षक राकेश कुमार का जोरदार अभिनंदन, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने की शिरकत, राज्यपाल द्वारा मिल चुका है स्टेट अवार्ड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।