September 25, 2026

Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी में चल रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने सीखे नेतृत्व और मंच संचालन के गुर, मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

0

Nangal Chaudhary : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, महेंद्रगढ़-नारनौल द्वारा नांगल चौधरी में आयोजित 6-दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामुदायिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को बाबा रामेश्वर दास मंदिर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवाओं ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के माध्यम से युवाओं को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत से परिचित कराया गया।

Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी में चल रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने सीखे नेतृत्व और मंच संचालन के गुर, मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी में चल रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने सीखे नेतृत्व और मंच संचालन के गुर, मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

दोपहर बाद प्रशिक्षण सत्र में जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने स्वयंसेवकों को मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल पर युवा क्लब बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा क्लबों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक सेवा, खेल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता अभियानों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जा सकता है।

उन्होंने स्वयंसेवकों को MY Bharat पोर्टल पर युवा क्लब के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा क्लब की गतिविधियों को पोर्टल के माध्यम से संचालित एवं प्रदर्शित करने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही स्वयंसेवकों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को MY Bharat से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी में चल रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने सीखे नेतृत्व और मंच संचालन के गुर, मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी में चल रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने सीखे नेतृत्व और मंच संचालन के गुर, मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई

इसी क्रम में बामणवास खेल नर्सरी, नांगल चौधरी में युवाओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, एकात्म मानववाद के दर्शन एवं अंत्योदय के सिद्धांत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर खेल नर्सरी के खिलाड़ियों एवं स्थानीय युवाओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार साझा किए।

अंतिम सत्र में एंकरिंग एवं मंच संचालन के गुर सिखाए

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पंकज गौण ने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को एंकरिंग एवं मंच संचालन के गुर सिखाए। उन्होंने मंच संचालन के दौरान प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

इस सत्र के सफल आयोजन में रवि कुमार एवं नरेंद्र जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं हरिश शर्मा एवं जितेंद्र लेखाकार ने भी कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सहभागिता, संचार कौशल, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

यह भी देखें –  अटेली के गांव चंदपुरा में 27 सितंबर को होगी विशाल जनसभा, रोहतक महापंचायत को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *