Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Nangal Choudhary News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नांगल चौधरी में बवंडर, युवाओं ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

Nangal Choudhary News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नांगल चौधरी में बवंडर, युवाओं ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नांगल चौधरी में बवंडर, युवाओं ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nangal Choudhary News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रणाली की मांग कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की लपटें अब हरियाणा के कस्बों तक पहुंचने लगी हैं। बुधवार को नांगल चौधरी के युवाओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों और पुलिसिया दमन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

शहर के अस्थायी बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए दर्जनों युवाओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा और वाहनों की कतारें लग गईं।

विज्ञापन

‘लाठियों के दम पर युवाओं की आवाज दबाना लोकतंत्र की हत्या’

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू तंवर, राहुल कुमार, रोहित तंवर, साहिल सैनी और महेश सैनी ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार संवाद स्थापित करने के बजाय छात्रों पर लाठियां बरसा रही है।

युवाओं ने आरोप लगाया कि बार-बार होते पेपर लीक और धांधलियों से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है, और जब छात्र न्याय मांगने सड़कों पर उतरते हैं, तो उन्हें दमनकारी रवैये का सामना करना पड़ता है।

सोनम वांगचुक की अनदेखी पर भी जताया कड़ा ऐतराज

प्रदर्शनकारियों ने लद्दाख के अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। युवाओं ने कहा कि वांगचुक के अनशन को 25 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से संवेदनहीनता के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है। सरकार की यह अनदेखी दर्शाती है कि उसे जनभावनाओं की कोई परवाह नहीं है।

इस मौके पर खजान सिंह, सोमदत जांगिड़, राजू सैनी और ईश्वर सैन समेत कई स्थानीय युवाओं ने सरकार को चेताया कि यदि जंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और युवाओं की मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन केवल नांगल चौधरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे प्रदेश में उग्र रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।