Haryana HCS Transfer List: हरियाणा के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व दुरुस्त करने के मकसद से एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 वरिष्ठ एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए इस आधिकारिक पत्र में सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
जारी की गई नई सूची के मुताबिक, प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों को उनके मौजूदा पदों के साथ-साथ नए विभागों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। एचसीएस सुरेंद्र सिंह को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं एचसीएस कुलधीर सिंह को आयुष विभाग, हरियाणा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
शिक्षा विभाग और जिला परिषदों में भी नई तैनातियां
शिक्षा महकमे में भी नए चेहरे तैनात किए गए हैं। एचसीएस डॉ. शिल्पी पात्तर दत्त को मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन एवं मिड-डे मील) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं डॉ. निर्मल नागर को इसी विभाग (मौलिक शिक्षा) में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, जिला स्तरीय प्रशासनिक तंत्र में बदलाव करते हुए एचसीएस दीपक कुमार को जिला परिषद महेंद्रगढ़ का सीईओ और डीआरडीए (DRDA) का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं एचसीएस इंद्रजीत को शाहाबाद स्थित सहकारी चीनी मिल का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया गया है।
यह भी पढ़ें– हरियाणा में ‘पीएम-सेतु’ योजना को हरी झंडी, कुरुक्षेत्र क्लस्टर को मिले ₹320.44 करोड़, बदल जाएगी ITI की तस्वीर

