Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Narnaul : डॉ. सुशील गुप्ता का हरियाणा सरकार पर तीखा हमला, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, राजस्थान निकाय चुनाव का भी किया जिक्र

Narnaul : डॉ. सुशील गुप्ता का हरियाणा सरकार पर तीखा हमला, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, राजस्थान निकाय चुनाव का भी किया जिक्र

पत्रकार वार्ता करते आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने नारनौल में प्रेसवार्ता के दौरान हरियाणा की मौजूदा राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय और चिंताजनक हो चुकी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव में जीत का किया जिक्र

प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. गुप्ता ने हाल ही में राजस्थान में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 में से 31 वार्डों में जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत दर्ज किया है। उन्होंने इस जीत को ‘काम और विकास की राजनीति’ के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे और समर्थन का परिणाम बताया।

 

स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने रोहतक पीजीआई के जच्चा-बच्चा वार्ड की छत गिरने की हालिया घटना का कड़ा जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि यहाँ सरकारी स्तर पर एमआरआई जैसी बुनियादी चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण गरीब मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है।

 

शिक्षा के क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों के विलय के फैसले और विद्यार्थियों को बांटे गए टैबलेट की बदहाल स्थिति को लेकर भी सरकार से स्पष्ट जवाब माँगा। उन्होंने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ की आप सरकारों ने शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने का काम किया है, जबकि हरियाणा में स्थिति इसके विपरीत है।

 

 

नशे के बढ़ते कारोबार और कानून व्यवस्था पर चिंता

प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा में बढ़ते नशे के कारोबार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ जैसे क्षेत्रों में भी खुलेआम नशे की बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिस पर लगाम कसने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

 

 

किसानों का मुआवजा और बदहाल सड़कें

डॉ. गुप्ता ने दक्षिण हरियाणा में फसल खराब होने के बाद किसानों को मिलने वाले मुआवजे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि संकट में फंसे किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।

 

इसके अलावा, उन्होंने पूरे प्रदेश और खासकर ग्रामीण व शहरी इलाकों की सड़कों की खस्ता हालत पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े इन गंभीर मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

 

 

 

इस दौरान जिला प्रधान गिरीश खेड़ा, ज्योति सैनी, करण सिंह, जोगिंदर खन्ना, सोमदत्त, मनीष खन्ना, विवेक भटनागर, राजेश कुमार, संजय सैनी, रमेश अग्रवाल कांटीवाल, रामदेव, आत्माराम सैनी और ललित शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

यह भी देखें –  नारनौल बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।