Breaking News
Yamunanagar Crime News: यमुनानगर में बाबा के वेश में आया ठग, महिला को सम्मोहित कर लूटा सामान, भीड़ ने की धुनाईBhiwani News: भिवानी के जमालपुर में 22 साल के शुभम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्याPehowa Python News: पिहोवा में जूस कॉर्नर पर खौफ का मंजर, ग्राहक के पैर पर चढ़ा 6 फीट लंबा अजगरSirsa Roadways Strike: सिरसा में रोडवेज बसों का चक्का जाम, 100 से ज्यादा बसें ठपनशे और अपराध पर लगाम से बदलेगी चंडीगढ़ की पहचान, देश का पहला नशामुक्त शहर बनाने का लक्ष्यYamunanagar Crime News: यमुनानगर में बाबा के वेश में आया ठग, महिला को सम्मोहित कर लूटा सामान, भीड़ ने की धुनाईBhiwani News: भिवानी के जमालपुर में 22 साल के शुभम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्याPehowa Python News: पिहोवा में जूस कॉर्नर पर खौफ का मंजर, ग्राहक के पैर पर चढ़ा 6 फीट लंबा अजगरSirsa Roadways Strike: सिरसा में रोडवेज बसों का चक्का जाम, 100 से ज्यादा बसें ठपनशे और अपराध पर लगाम से बदलेगी चंडीगढ़ की पहचान, देश का पहला नशामुक्त शहर बनाने का लक्ष्य

Narnaul : नारनौल बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Narnaul : नारनौल बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Narnaul : नारनौल बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : हरियाणा के नारनौल बस स्टैंड पर उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब ड्यूटी के दौरान एक सफाई कर्मचारी की अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौत हो गई। सुबह के वक्त काम करते हुए अचानक तबियत बिगड़ी और देखते ही देखते कर्मचारी ने बस स्टैंड पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

 

विज्ञापन

मोहल्ला महल निवासी करीब 54 वर्षीय बंसी लाल हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। रोज की तरह वे सुबह करीब चार बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे और अपने काम में जुट गए थे।

झाड़ू लगाने के बाद महसूस हुई घबराहट

परिजनों और चश्मदीदों के अनुसार, सुबह के समय बस स्टैंड परिसर में झाड़ू लगाने का काम पूरा करने के बाद बंसी लाल को बेचैनी और घबराहट महसूस होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्होंने सुबह करीब आठ बजे पास की एक चाय की दुकान वाले को बुलाया और अपने लिए चाय लाने को कहा, ताकि उनकी तबीयत कुछ संभल सके।

बेंच पर ही थम गई सांसें

घबराहट ज्यादा होने के कारण बंसी लाल बस स्टैंड पर ही बनी एक बेंच पर लेट गए। कुछ देर बाद जब चाय वाला उनके लिए चाय लेकर वापस आया और उन्हें उठाने का प्रयास किया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे और उनकी सांसें थम चुकी थीं। यह देखकर चाय वाले ने तुरंत रोडवेज के अन्य कर्मचारियों को इस दुखद घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

साथी कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में बंसी लाल को तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और नारनौल डिपो के कर्मचारियों में भी शोक का माहौल है।

यह भी देखें – सीएसआईआर नेट परीक्षा में शानदार सफलता, राजकीय महाविद्यालय नारनौल की छात्रा कुमारी रिंकी ने रचा इतिहास, अखिल भारतीय स्तर पर प्राप्त किया 95वां रैंक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।