Breaking News
Nangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में पहाड़ की खनन लीज के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एसडीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शनNarnaul News: 16 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों की ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा संचालनPM Modi Haryana Visit: पीएम मोदी आ सकते हैं हरियाणा, अंबाला में भव्य रैली और शहीद स्मारक के लोकार्पण की तैयारीHaryana Group D Cadre Portal: हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों को राहत, 30 अक्टूबर तक बदल सकेंगे काडर, सीनियरिटी का भ्रम हुआ दूरRohtak Crime: महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में पहाड़ की खनन लीज के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एसडीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शनNarnaul News: 16 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों की ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा संचालनPM Modi Haryana Visit: पीएम मोदी आ सकते हैं हरियाणा, अंबाला में भव्य रैली और शहीद स्मारक के लोकार्पण की तैयारीHaryana Group D Cadre Portal: हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों को राहत, 30 अक्टूबर तक बदल सकेंगे काडर, सीनियरिटी का भ्रम हुआ दूरRohtak Crime: महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटा

Narnaul: यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाज

ddharm narain
शेयर करें
Narnaul: यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाज
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:   धर्म नारायण शर्मा। नारनौल

यूजीसी के नियमों को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट कानून व जातिगत आरक्षण को वापस लेने की मांग को लेकर वीरवार नारनौल में सवर्ण समाज एकता मंच के सानिध्य में विशाल प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महता एडवोकेट सहित विभिन्न समाज के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नियमों को वापस लेने व अन्य काले कानूनों को रद्द करने कि मांग करते हुए स्वर्ण आयोग का गठन करने की मांग उठाई। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त नारनौल को सौंपा।
प्रदर्शनकारी श्री गौड़ ब्राह्मण सभा परिसर में सुबह से ही एकत्रित होने शुरू हुए और वहां से प्रदर्शन शुरू करते हुए शहर के मुख्य बाजारों से यह प्रदर्शन निकला। प्रदर्शनकारी आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार, महावीर मार्ग, महावीर चौक और महेंद्रगढ़ रोड होते हुए नारे लगाते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एक ज्ञापन उपायुक्त नारनौल को सौंपकर सरकार से मांगों पर विचार करने की अपील की।


लघु सचिवालय में राकेश मेहता एडवोकेट ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से यूजीसी के नाम पर बनाए गए नियमों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय में सभी विद्यार्थियों को भय मुक्त समान अवसर वाला शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष  गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि शिक्षा से जुड़े नियम ऐसे होने चाहिए, जिसे किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने भारत सरकार से यूजीसी के नियमों पर विचार कर उन्हें वापस लेने की मांग की। व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सरकार से इन काले कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से देश में जातीय दंगे व गृह युद्ध की संभावना बढ़ जाएगी और आपसी भाईचारा समाप्त हो जाएगा
स्वर्ण समाज एकता मन से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन के दौरान तीन प्रमुख मांगे रखी, इनमें यूजीसी के नियमों को वापस लेना, एससी एसटी कानून को रद्द करना और स्वर्ण आयोग का गठन करना शामिल रहा। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन के संयोजक खेमचंद शर्मा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला, सरदार गुरमेल सिंह व अन्य जिलों से आए हुए नेताओं ने भी अपने विचार रखें।
इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला व्यापार मंडल के संदीप नूनीवाला, पवन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, डॉ अशोक दीक्षित रोहतक, कैप्टन ऋषि प्रकाश अत्री, अशोक तंवर, संयोजक खेमचंद शर्मा, सरदार गुरमेल सिंह, गोविंद शर्मा एडवोकेट, कृष्ण शर्मा एडवोकेट, संजय गर्ग प्रधान जिला व्यापार सुरक्षा मंच, राजेश चौधरी, महेंद्र कौशिक, सरोज बाला, आनंद जोशी, सुनील शर्मा, दयाकृष्ण शांडिल्य, हेमंत शर्मा एडवोकेट, बार एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल एडवोकेट, मुन्नालाल सैनी, उमाशंकर चौबे, राकेश कौशिक, रामानंद शर्मा, सुशील बिढ़ाढ़ महेंद्रगढ़, रवि प्रधान कनीना, अशोक शर्मा नांगल चौधरी, धर्मपाल, रमेश शर्मा, हितेंद्र शर्मा, पवन शुक्ला, श्याम सुंदर शर्मा, पिंकी शर्मा सहित सैकड़ो लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।

 

यह भी देखें           राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत: 2 करोड़ रुपये जमा किए, शर्तों के साथ विदेश जाने का रास्ता खुला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।