PM Modi Haryana Visit: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की नायब सिंह सैनी सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष आगामी 17 अक्टूबर को पूरे होने जा रहे हैं। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल की इस दूसरी वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस खास मौके को वीरों और शहीदों के सम्मान से जोड़ते हुए (Haryana Development Projects Launch) अंबाला में एक विशाल राज्य स्तरीय रैली आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर सकते हैं।
सीएम सैनी ने दिया था न्योता, PMO की मुहर का इंतजार
हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें हरियाणा आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। वर्तमान में मुख्यमंत्री सैनी स्वीडन के दौरे पर हैं, लेकिन वहां से भी राज्य सरकार के आला अधिकारी पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) के संपर्क में हैं।
हालांकि, प्रधानमंत्री के आगमन की सटीक तारीख और कार्यक्रम को लेकर पीएमओ से आधिकारिक हरी झंडी मिलना बाकी है, मगर हरियाणा दिवस यानी 1 नवंबर (Haryana Divas 1 November Event) के आसपास इस भव्य कार्यक्रम को कराने का खाका तैयार कर लिया गया है।
1857 के शहीदों की स्मृति में बने अंबाला शहीद स्मारक का हो सकता है उद्घाटन
प्रधानमंत्री के इस संभावित हरियाणा दौरे का सबसे प्रमुख आकर्षण अंबाला में बनकर तैयार हुआ 1857 की पहली क्रांति का भव्य शहीद स्मारक (Ambala 1857 War Memorial Inauguration) होगा। स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से बनाए गए इस स्मारक का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री के हाथों कराने की योजना है।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भी इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। यदि पीएम का कार्यक्रम तय समय पर फाइनल होता है, तो शहीद स्मारक का उद्घाटन हरियाणा के इतिहास का एक ऐतिहासिक पल बनेगा।
विकास परियोजनाओं की सौगात और राजनीतिक संदेश
अंबाला (PM Modi Ambala Rally) में होने वाली इस प्रस्तावित रैली के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेशवासियों को कई नई विकास परियोजनाओं का तोहफा भी दे सकती हैं। कई प्रमुख आधारभूत ढांचागत योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण इस कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा होगा। राज्य सरकार की मंशा है कि हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर इस आयोजन के जरिए न केवल दो साल (Nayab Saini Govt 2 Years) की प्रशासनिक उपलब्धियों का हिसाब जनता के सामने रखा जाए, बल्कि आने वाले समय के लिए एक नया विकास रोडमैप भी पेश किया जाए।
यह भी पढ़ें–Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाही

