Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Narnaul Cattle Theft: नारनौल में मवेशी चोरों पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पीछा कर 3 आरोपियों को पिकअप समेत दबोचा

Narnaul Cattle Theft: नारनौल में मवेशी चोरों पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पीछा कर 3 आरोपियों को पिकअप समेत दबोचा

नारनौल में मवेशी चोरों पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पीछा कर 3 आरोपियों को पिकअप समेत दबोचा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Cattle Theft: महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना अंतर्गत बायल गांव में रविवार को पशुपालकों की सतर्कता से एक बड़ा गिरोह बेनकाब हुआ है। गांव से भैंस और कटड़ी चोरी कर भाग रहे तीन कथित चोरों को ग्रामीणों ने पीछा करके धर दबोचा। ग्रामीणों ने न केवल आरोपियों को काबू किया, बल्कि मौके से चोरी के मवेशियों से लदी एक पिकअप गाड़ी भी बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दी।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके के पशुपालकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि इस चोरी के पीछे गांव के ही कुछ स्थानीय युवकों का हाथ है, जो लंबे समय से बाहरी चोरों को मुखबिरी मुहैया करा रहे थे।

विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान ने मचाया शोर, घेराबंदी कर दबोचे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ढाणी ढोया निवासी रोहताश अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पिकअप गाड़ी पर पड़ी, जिसमें पहले से एक भैंस और कटड़ी लदी हुई थी, जबकि आरोपी एक और कटड़ी को जबरन गाड़ी में लादने की कोशिश कर रहे थे।

रोहताश को माजरा समझते देर न लगी और उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया। आवाज सुनते ही आसपास के खेतों से ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए बायल की ढाणी और भरतरी मंदिर के पास पिकअप को घेर लिया और तीनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

2 महीने में 36 मवेशी गायब, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

गांव के लीलाराम, सुरेंद्र, विक्रम और अशोक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दो महीनों (जून और जुलाई) के भीतर करीब तीन दर्जन से अधिक भैंसें और कटड़ियां चोरी हो चुकी हैं। पूर्व सरपंच सूबेदार जगमाल सिंह, मनोहर लाल, बनवारी, धर्मपाल और ईश्वर सिंह जैसे कई बड़े पशुपालक इस गिरोह का शिकार बन चुके थे, जिससे इलाके में रात भर पहरा देने की नौबत आ गई थी।

ग्रामीणों का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल खंगालने पर उसमें पहले चोरी हुई कई भैंसों की तस्वीरें भी मिली हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस मोबाइल वाले दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश नहीं होता, वे शांत नहीं बैठेंगे।

दो आरोपी राजस्थान के, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई राजवंती ने बताया कि ग्रामीणों ने तीन युवकों को पुलिस के हवाले किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपी पड़ोसी राज्य राजस्थान के अलवर जिले (थाना धोलागढ़ क्षेत्र) के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी बायल गांव का ही स्थानीय निवासी है।

पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है और पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र में हुई पिछली मवेशी चोरियों के भी खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें– Sonam Wangchuk: मेदांता से आज सोनम वांगचुक को मिल सकती है छुट्टी, जानिए कैसी है सेहत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।