Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में 12 को किसानों के लिए लगेगा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरKarnal News: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौतलुधियाना में ओवरलोड ट्रक बना जानलेवा, 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक पर मौत; पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तारKatrina Kaif Post Pregnancy Trolling: वजन को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कैटरीना कैफ, लंदन इवेंट में बॉडी शेमिंग पर कही बड़ी बातNarnaul News: अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रितAteli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में 12 को किसानों के लिए लगेगा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरKarnal News: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौतलुधियाना में ओवरलोड ट्रक बना जानलेवा, 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक पर मौत; पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तारKatrina Kaif Post Pregnancy Trolling: वजन को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कैटरीना कैफ, लंदन इवेंट में बॉडी शेमिंग पर कही बड़ी बातNarnaul News: अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रित

Narnaul: टीबी मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनें नागरिक

ddharm narain
Narnaul: टीबी मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनें नागरिक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान और मुख्यमंत्री हरियाणा की प्रतिबद्धता के अनुरूप हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही निक्षय पोषण योजना के तहत शुक्रवार को लघु सचिवालय में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।

उपचार के दौरान मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कुछ लाभार्थियों को किट सौंपकर प्रतीकात्मक रूप से वितरण की शुरुआत की। जिले के कुल 489 लाभार्थियों को पोषण किट उनके घर भिजवाई जा रही है। इन किटों पर होने वाला खर्च जिला खनिज फंड (डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड) से किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान नारनौल निवासी अरुण नूनीवाल ने 17 टीबी मरीजों को गोद लिया। वे इन मरीजों को उनके घर पर पोषण किट भिजवाएंगे।
डीसी ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार के दौरान टीबी मरीजों को हर महीने 1000 रुपये का पोषण भत्ता भी दिया जाता है। टीबी के इलाज में दवा के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार भी जरूरी है, ताकि मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें।
उपायुक्त ने जिले के सक्षम लोगों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से अपील की कि वे आगे आएं और “निक्षय मित्र” बनकर टीबी मरीजों को गोद लें तथा उपचार अवधि में उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।