Breaking News
झोटा का 10 दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं: पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि; CBI ने पिता, मां और पत्नी से की पूछताछYamunanagar missing child case: यमुनानगर में दिल दहला देने वाली घटना, मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम संदिग्ध हालात में गायबRohtak PGIMS Dr Kundan: रोहतक पीजीआईएमएस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ. कुंदन मित्तल विभाग से रिलीव, रद हुई री-एम्प्लॉयमेंटNarnaul Crime News: जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोपउत्तराखंड की 3 लोकभाषाएं अब AI से जुड़ेंगी, CM धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टलझोटा का 10 दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं: पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि; CBI ने पिता, मां और पत्नी से की पूछताछYamunanagar missing child case: यमुनानगर में दिल दहला देने वाली घटना, मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम संदिग्ध हालात में गायबRohtak PGIMS Dr Kundan: रोहतक पीजीआईएमएस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ. कुंदन मित्तल विभाग से रिलीव, रद हुई री-एम्प्लॉयमेंटNarnaul Crime News: जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोपउत्तराखंड की 3 लोकभाषाएं अब AI से जुड़ेंगी, CM धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टल

Narnaul Crime News: जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोप

Narnaul Crime News: जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोप

जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul Crime News:(सोनल यादव) जिला जेल में एक हवालाती बंदी से तलाशी के दौरान 29 ग्राम सुल्फानुमा मादक पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत के अनुसार, बंदी ने पूछताछ में आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात एक वार्डर ने उसे यह पदार्थ दिया था। पुलिस ने बंदी और वार्डर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला जेल के उप अधीक्षक रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर को वार्डर संजीव कुमार की ड्यूटी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोट-गश्त पर थी। दोपहर करीब एक बजे वह मुलाकात कक्ष के सामने बने टीन शेड में बैठा था। वहां हवालाती बंदी संजय उर्फ चव्वनी भी मौजूद था। संदेह होने पर जेल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की और बंदी को जेल ड्योढ़ी में बुलाकर तलाशी ली।

विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, उप अधीक्षक के निर्देश पर वार्डर हर्षरोज ने अन्य जेल कर्मचारियों की मौजूदगी में बंदी की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से काले रंग की पन्नी में सुल्फानुमा पदार्थ मिला। जेल प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर पन्नी सहित इसका वजन किया, जो 29 ग्राम पाया गया।

जेल प्रशासन के अनुसार, पूछताछ के दौरान बंदी संजय उर्फ चव्वनी ने आरोप लगाया कि उसे यह पदार्थ वार्डर संजीव कुमार ने मुलाकात कक्ष के सामने बने टीन शेड में दिया था। इसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर बरामद पदार्थ और दोनों संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम जिला जेल पहुंची और बरामद पदार्थ को कब्जे में लेकर उसका वजन किया। पुलिस ने पदार्थ को प्लास्टिक की डिब्बी में रखकर कपड़े में पैक किया और नियमानुसार सील किया। इसके बाद शिकायत के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी(II)(ए) और प्रिजन एक्ट की धारा 42 के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, संजय उर्फ चव्वनी पहले से एक मामले में हवालाती बंदी के रूप में जेल में बंद है। मामले में बरामद पदार्थ के संबंध में जांच की जा रही है। वार्डर पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।

यह भी देखें – नारनौल के नूनी कलां गांव में इंद्रपाल हत्याकांड, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद आया सामने

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।