Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul Cyber Crime: इफको खाद की डीलरशिप के नाम पर 9.21 लाख की ठगी, बिहार से पकड़ा गया शातिर आरोपी

Narnaul Cyber Crime: इफको खाद की डीलरशिप के नाम पर 9.21 लाख की ठगी, बिहार से पकड़ा गया शातिर आरोपी

इफको खाद की डीलरशिप के नाम पर 9.21 लाख की ठगी, बिहार से पकड़ा गया शातिर आरोपी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Cyber Crime: डिजिटल दौर में साइबर ठग रोज नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला नारनौल से सामने आया है, जहां खाद-बीज की एजेंसी दिलाने का लालच देकर एक व्यवसायी से 9 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी कर ली गई। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए साइबर थाना नारनौल की पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है।

शिकायतकर्ता जयसिंह, निवासी गांव बखरीजा (थाना निजामपुर) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि नांगल चौधरी क्षेत्र में उनकी खाद-बीज की दुकान है। कारोबार बढ़ाने के इरादे से उन्होंने सितंबर 2024 में मशहूर उर्वरक कंपनी ‘इफको’ (IFFCO) की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के कुछ ही दिनों बाद उनके पास अज्ञात नंबरों से फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वालों ने खुद को कंपनी का आला अधिकारी और रीजनल मैनेजर बताया और बेहद शातिराना अंदाज में उन्हें डीलरशिप स्वीकृत होने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

एडवांस पेमेंट के नाम पर किस्तों में ऐंठे लाखों रुपये

साइबर अपराधियों ने शिकायतकर्ता को अपनी बातों में उलझाकर 800 बोरी डीएपी और 700 बोरी यूरिया खाद की पहली खेप जल्द भेजने का वादा किया। इसके बदले में अग्रिम राशि (Advance Payment) जमा कराने की शर्त रखी गई। ठगों की चिकनी-चुपड़ी बातों पर विश्वास करके जयसिंह ने उनके दिए गए अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों में कुल 9,20,650 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब काफी दिनों तक खाद की कोई डिलीवरी नहीं पहुंची और संबंधित नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो सभी फोन बंद मिलने लगे। खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़ित ने तुरंत नारनौल के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

तकनीकी जांच से खुला फर्जीवाड़े का जाल, आरोपी भेजा गया जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने बैंक खातों की डिटेल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण की जांच तेज की। जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से एक बड़ा हिस्सा बिहार के सुपौल जिले के बड़ा एकमा निवासी गुलशन कुमार के खाते से एटीएम के जरिए निकाला गया था।

ठोस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस साइबर नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों का सुराग लगा लिया गया है और उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।