Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Narnaul : गृह विभाग ने वापस लिया फैसला, दीपक जेवरिया बने रहेंगे नारनौल एसपी, प्रबिना पी का ट्रांसफर ऑर्डर निरस्त

Narnaul : गृह विभाग ने वापस लिया फैसला, दीपक जेवरिया बने रहेंगे नारनौल एसपी, प्रबिना पी का ट्रांसफर ऑर्डर निरस्त

ऑर्डर की कॉपी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादलों को लेकर तीन दिन पहले जारी अपनी सूची में एक बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर नारनौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के स्थानांतरण से जुड़े फैसले को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

3 सितंबर के आदेश में हुआ बड़ा बदलाव

विज्ञापन

गृह विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को जारी आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में नारनौल के एसपी दीपक कुमार जेवरिया को एसपी (लॉ एंड ऑर्डर, हरियाणा) और एसपी (ईआरएसएस, पंचकूला) के पद पर तैनात करने का आदेश दिया गया था। सरकार ने समीक्षा के बाद उनके संबंध में जारी स्थानांतरण आदेश को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है।

दीपक जेवरिया, पुलिस अधीक्षक नारनौल

नारनौल में नए एसपी की नियुक्ति भी टली

इस संशोधन के साथ ही मानेसर की डीसीपी और चौथी आईआरबी (IRB) की अतिरिक्त कमांडेंट प्रबिना पी को नारनौल का नया एसपी बनाने संबंधी आदेश को भी रद्द कर दिया गया है। इसका सीधा अर्थ यह है कि नारनौल में फिलहाल किसी नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति नहीं होगी और दीपक कुमार जेवरिया ही नारनौल एसपी के पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों आईपीएस अधिकारियों से जुड़े 3 सितंबर के स्थानांतरण निर्देशों को तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी कर दिया गया है।

यह भी देखें – हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।