October 1, 2026

Narnaul: एचआईवी से डरें नहीं, जागरूक बनें

0
Nnl 2

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.5623146, 0.5376043);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

Narnaul:

हरियाणा सरकार द्वारा एचआईवी पॉजिटिव नागरिकों को 2250 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता उन परिवारों को मिलती है, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने वीरवार को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने को लेकर  उनके कार्यालय में हुई अधिकारियों की बैठक में दी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिले के सभी नशा मुक्ति केंद्रों में आने वाले व्यक्तियों की एचआईवी जांच जरूर की जाए। अन्य केंद्रों पर भी जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा बस स्टैंड पर होर्डिंग्स लगवाए जाएंगे और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हो सकें।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जांच कराने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। किसी को भी जांच कराने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर दवाइयां शुरू करने से एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति 15 से 20 साल तक सामान्य जीवन जी सकता है। जिले के किसी भी पीएचसी और सीएचसी पर एचआईवी की जांच करवाई जा सकती है।
सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे डरें नहीं, जागरूक बनें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क जांच जरूर करवाएं।
इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ. आशुतोष शर्मा, जिम्नास्टिक कोच संदीप कुमार, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. दीपक पुरी, डॉ. प्रभा यादव बीडीपीओ श्यामलाल व सुरेंद्र जेई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed