Breaking News
दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देर रात बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां भिड़ीं, सड़क पर पलटी कैबनोएडा के सेक्टर-65 की जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायलदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देर रात बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां भिड़ीं, सड़क पर पलटी कैबनोएडा के सेक्टर-65 की जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायल

Narnaul Ganesh Utsav Anand Patil: नारनौल में उठी बप्पा के आगमन की गूंज: 30वें गणेश महोत्सव के लिए आनंद पाटिल बने प्रधान

Narnaul Ganesh Utsav Anand Patil: नारनौल में उठी बप्पा के आगमन की गूंज: 30वें गणेश महोत्सव के लिए आनंद पाटिल बने प्रधान

Narnaul Ganesh Utsav Anand Patil: नारनौल में उठी बप्पा के आगमन की गूंज: 30वें गणेश महोत्सव के लिए आनंद पाटिल बने प्रधान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Ganesh Utsav Anand Patil: शहर में आगामी गणेश उत्सव की रंगत अभी से दिखाई देने लगी है। श्री गणेश उत्सव मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में सागर पाटिल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी गणेशोत्सव की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 30वां वार्षिक श्री गणेश महोत्सव 14 सितंबर से 25 सितंबर तक सत्यनारायण मंदिर परिसर में पूरे धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी का गठन: आनंद पाटिल को सौंपी गई कमान

विज्ञापन

उत्सव को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। इसमें आनंद पाटिल को मंडल का नया प्रधान नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही मुकेश सोनी को उप-प्रधान, सागर पाटिल को खजांची, ललित सोनी को महासचिव तथा विक्रम सोनी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव-नियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

लालबाग के बप्पा होंगे आकर्षण का केंद्र, 25 सितंबर को होगा विसर्जन

इस बार के गणेश महोत्सव में शहरवासियों के लिए सबसे खास आकर्षण महाराष्ट्र के मुंबई स्थित प्रसिद्ध ‘लालबाग’ से लाई जाने वाली भगवान श्री गणेश की भव्य और मनमोहक प्रतिमा होगी।

11 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 25 सितंबर को होगा। इस दिन ढोल-नगाड़ों, ताशों की थाप और सुंदर-सुंदर धार्मिक झांकियों के साथ गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा जनक सागर (छोटा-बड़ा तालाब) पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान और अश्रुपूरित आंखों से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

रक्तदान शिविर और भंडारे का भी होगा आयोजन

उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और संध्या समय मुख्य यजमानों द्वारा भव्य महाआरती की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा, रक्तदान शिविर, धार्मिक झांकियां और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर सुनील पाटिल, सुमन सोनी, राजेश, निखिल, मक्खन, कैलाश सोनी, निक्कू, अभिजीत, अतुल, शेरू, गोपाल, प्रकाश, प्रिंस सहित मंडल के अनेक गणमान्य सदस्य और धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।