Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के स्कूल ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग के अंतर्गत संचालित बी.वॉक. रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थी जतिन का दिल्ली ड्यूटी फ्री कंपनी में चयन हुआ है। यह कंपनी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली के पर संचालित एक प्रमुख एयरपोर्ट रिटेल प्रतिष्ठान है। जतिन ने इसी वर्ष अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने जतिन को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग के अधिष्ठाता प्रो. आशीष माथुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव, संचार कौशल और कार्यस्थल की समझ विद्यार्थियों के करियर विकास के लिए आवश्यक हैं।
विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक डॉ. दिव्या ने कहा कि उद्योगों के साथ संपर्क स्थापित करना, विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देना तथा उन्हें चयन प्रक्रियाओं के लिए तैयार करना सेल की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
सेल के उपनिदेशक डॉ. विकास ने जतिन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के उपनिदेशक, विभाग के समन्वयक तथा इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजक डॉ. सुयश मिश्रा ने कहा कि विभाग का निरंतर प्रयास विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना तथा उन्हें इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
यह भी देखें – वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस कर रही गुमराह- मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

