Breaking News
Ahoi Ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की व्रत कथा, जानिए क्यों की जाती है सेही और अहोई माता की पूजा, क्या है इसका महत्वMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदातNangal Chaudhary News: मौसम की मार से प्रभावित किसानों के लिए राहत, नांगल चौधरी उपमंडल में पहुंचा सरसों का पछेती बीजNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरीAhoi Ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की व्रत कथा, जानिए क्यों की जाती है सेही और अहोई माता की पूजा, क्या है इसका महत्वMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदातNangal Chaudhary News: मौसम की मार से प्रभावित किसानों के लिए राहत, नांगल चौधरी उपमंडल में पहुंचा सरसों का पछेती बीजNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Narnaul Gau Seva: नारनौल की अनाथ गौशाला में लगी हरी चरी व सब्जियों की सवामणी, श्रद्धालुओं ने की गोमाता की आरती

Narnaul Gau Seva: नारनौल की अनाथ गौशाला में लगी हरी चरी व सब्जियों की सवामणी, श्रद्धालुओं ने की गोमाता की आरती

नारनौल की अनाथ गौशाला में लगी हरी चरी व सब्जियों की सवामणी, श्रद्धालुओं ने की गोमाता की आरती

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Gau Seva: धार्मिक नगरी नारनौल में रविवार का दिन गोसेवा के नाम रहा। श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान द्वारा श्री अनाथ गौशाला परिसर में विशेष गो-सवामनी और पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वातावरण वेद मंत्रों की गूंज और जय गोमाता के जयकारों से धर्ममय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य मनीष शास्त्री के पावन सानिध्य में हुआ। संस्थान के मुख्य यजमान मनोज अग्रवाल और प्रदीप संघी ने अपने परिवारों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। सबसे पहले प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश सहित तमाम देवी-देवताओं का आह्वान किया गया, जिसके बाद कामधेनु स्वरूप गोमाता का पूजन कर उनकी महाआरती उतारी गई। पूजन के उपरांत संस्था के सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने गोमाता को बड़े ही भाव से हरी चरी और ताजी हरी सब्जियां खिलाकर गोसेवा का लाभ उठाया।

विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने भी माना पंचगव्य का लोहा: आचार्य मनीष शास्त्री

सत्संग व पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य मनीष शास्त्री ने कहा कि सनातन परंपरा में गोमाता का स्थान सर्वोपरि है, क्योंकि गोमाता के शरीर में समस्त देवी-देवता निवास करते हैं। यही कारण है कि स्वयं भगवान ने भी इस धरती पर अवतार लेकर गोसेवा का मार्ग दिखाया।

उन्होंने गोमाता के पंचगव्य (दूध, दही, घृत, गोमूत्र और गोमय) की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन ग्रंथों में इसे अमृत तुल्य माना गया है। आज आधुनिक विज्ञान और वैज्ञानिक भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि पंचगव्य के नियमित और सही उपयोग से बड़ी से बड़ी असाध्य बीमारियों का निवारण संभव है।

उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना, गोसेवा से जन्म सफल बनाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सह-कोषाध्यक्ष विनोद सोनी ने श्री अनाथ गौशाला की सुव्यवस्थित संचालन व्यवस्था की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बेसहारा व अनाथ गोवंश की देखरेख करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। सोनी ने स्थानीय नागरिकों और गोभक्तों से भावुक अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गोसेवा के लिए समय और संसाधन निकालने चाहिए, ताकि मनुष्य जन्म की सार्थकता सिद्ध हो सके।

इस पावन अवसर पर संस्थान के कई वरिष्ठ सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से राजेंद्र गुप्ता, विनोद सोनी, राकेश चौधरी, जोगेंद्र कुमार अग्रवाल, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, सुमित अग्रवाल, मुकेश चौबे, वेदप्रकाश, महेश भालोठिया, चिराग गोयल, कृष्ण अग्रवाल, बिशन मित्तल, जितेंद्र मेहता, पवन शर्मा, राजकुमार न्यूलाइट, यश शर्मा, गोमती बोहरा, मंजू शर्मा, मोनिका शर्मा, काजल मेहता, रचना अग्रवाल, सरिता निर्मल, रेखा संघी, जया गर्ग और मंजू सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।