Breaking News
Jind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नNarnaul: प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटालाभारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने 30 गेंदों में पलटा मैचPrabhas’s Birthday first look: प्रभास के जन्मदिन पर ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल का बड़ा धमाका, भैरवा की वापसी का टीजर जारीJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नNarnaul: प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटालाभारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने 30 गेंदों में पलटा मैचPrabhas’s Birthday first look: प्रभास के जन्मदिन पर ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल का बड़ा धमाका, भैरवा की वापसी का टीजर जारी

Narnaul: अवैध हथियारों की सप्लाई करने का आरोपी रितिक गिरफ्तार

Narnaul: अवैध हथियारों की सप्लाई करने का आरोपी रितिक गिरफ्तार
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul:

सीआईए नारनौल द्वारा अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने रितिक निवासी मोलाहेड़ा, थाना पनियाला, राजस्थान को नांगतिहाडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीआईए नारनौल द्वारा 06 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
डीएसपी मुख्यालय श्री भारत भूषण ने बताया कि दिनांक 28 जून 2026 को सीआईए नारनौल द्वारा आरोपी सचिन निवासी ढीढोर, राजस्थान तथा रवि निवासी गुजरवास, थाना अटेली को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईए नारनौल ने जांच, तकनीकी एवं अन्य तथ्यों के आधार पर हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी रितिक निवासी मोलाहेड़ा, थाना पनियाला, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। मामले में हथियारों के स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रितिक के विरुद्ध पूर्व में भी करीब 4-5 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं, जिनमें लड़ाई-झगड़े एवं जालसाजी से संबंधित मामले शामिल हैं।
आरोपी रितिक को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने के उपरांत पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।