Breaking News
लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपीलुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Narnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोह

Narnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोह

गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोह

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद, नारनौल की ओर से समाज की मेधावी एवं प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी 1 नवंबर 2026 (रविवार) को ‘छठवां प्रतिभा सम्मान समारोह–2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम कोरियावास रोड, नारनौल स्थित परिषद के नवनिर्मित कार्यालय एवं गुर्जर छात्रावास/लाइब्रेरी परिसर में संपन्न होगा। परिषद ने जिला महेंद्रगढ़ के गुर्जर समाज के पात्र छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट ने जानकारी दी कि मासिक बैठक में इस समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल, विज्ञान, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष सम्मान के लिए शैक्षणिक सत्र 2025–2026 या वर्ष 2025–2026 के दौरान उपलब्धि हासिल करने वाले और जिला महेंद्रगढ़ के मूल निवासी विद्यार्थियों की पात्रताओं पर विचार किया जाएगा।

इन क्षेत्रों के मेधावी कर सकते हैं आवेदन-
दसवीं एवं बारहवीं कक्षा: 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।

मेडिकल क्षेत्र- NEET-2026 में 550 या अधिक अंक, अथवा वर्ष 2026 में MBBS, BAMS, BDS में प्रवेश पाने वाले छात्र।

प्रतियोगी परीक्षाएं- JEE (Main), NET, GATE जैसी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय परीक्षाओं में सफलता पाने वाले।

सिविल एवं रक्षा सेवाएं- IAS, IPS, HCS, NDA, CDS व अन्य प्रतिष्ठित सरकारी सेवाओं में चयनित युवा।

प्रतिष्ठित संस्थान- सैनिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय व अन्य राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश पाने वाले छात्र।

ओलंपियाड एवं प्रतियोगिताएं– विज्ञान, गणित और क्विज आदि में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्तकर्ता।

खेलकूद– राज्य या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक व उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी।

अन्य विशिष्ट क्षेत्र- कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, सामाजिक कार्य आदि में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवा।

पंजीकरण एवं आवश्यक निर्देश
कार्यक्रम का निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे है, जबकि सभी पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

आवश्यक दस्तावेज-

शैक्षणिक परिणामों की प्रति

उपलब्धि से संबंधित प्रमाण-पत्र

वैध पहचान-पत्र (आधार कार्ड आदि)

दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद समारोह में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी, अन्यथा पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड़ ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे योग्य प्रतिभाओं को इस समारोह के लिए प्रेरित करें ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी इस अवसर से वंचित न रहे।

यह भी देखें– नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।