Breaking News
Gurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्सा

Narnaul Hyundai Agency: नारनौल में हुंडई कार एजेंसी पर पथराव, मुख्य गेट का शीशा टूटा; पुलिस जांच में जुटी

Narnaul Hyundai Agency: नारनौल में हुंडई कार एजेंसी पर पथराव, मुख्य गेट का शीशा टूटा; पुलिस जांच में जुटी

नारनौल में हुंडई कार एजेंसी पर पथराव, मुख्य गेट का शीशा टूटा; पुलिस जांच में जुटी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Hyundai Agency: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के व्यस्त रेवाड़ी रोड स्थित हुंडई कार एजेंसी पर शुक्रवार देर शाम किसी अज्ञात युवक ने पत्थरबाजी कर दी। हमले में शोरूम के मुख्य द्वार पर लगा भारी-भरकम शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के वक्त शोरूम बंद हो चुका था और केवल नाइट ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ही वहां मौजूद था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन

मुख्य गेट का शीशा हुआ चकनाचूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी रोड पर स्थित यह कार एजेंसी नेशनल हाईवे-11 और 152-डी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ती है। शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे जब एजेंसी बंद थी और सभी कर्मचारी अपने घर जा चुके थे, तभी अचानक बाहर से किसी ने एजेंसी को निशाना बनाते हुए जोर से पत्थर फेंके।

पत्थर सीधे एजेंसी के एंट्री गेट पर लगे शीशे पर जाकर लगे, जिससे उसमें गहरी दरारें आ गईं और बड़ा नुकसान हुआ। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद चौकीदार सन्न रह गया। उसने तुरंत इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एजेंसी मालिक और मैनेजर को दी।

सीसीटीवी में नहीं आया आरोपी, डायल 112 को दी सूचना

सूचना मिलते ही एजेंसी मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद आपातकालीन सेवा डायल 112 पर कॉल किया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

प्रबंधन ने जब शोरूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि पत्थर काफी दूरी से फेंके गए थे, जिसके कारण हमलावर का चेहरा या उसकी हरकतें कैमरों में स्पष्ट रूप से कैद नहीं हो सकीं। पुलिस ने एजेंसी मैनेजर को इस संबंध में शहर थाने में जाकर औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा है।

एक साल पहले भी इसी शोरूम पर हुआ था हमला

हैरानी की बात यह है कि इस कार एजेंसी को पहली बार निशाना नहीं बनाया गया है। करीब एक साल पहले भी कुछ हुड़दंगियों ने इसी तरह एजेंसी के बाहर अंधाधुंध पत्थर बरसाए थे और बाहर लगे कई शीशे तोड़ डाले थे।

उस समय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामला दर्ज किया था और वारदात में शामिल युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था। अब एक बार फिर हुई इस घटना से आसपास के व्यापारियों में रोष है और उन्होंने पुलिस से रात के समय इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।