Narnaul: गाँव भाॅखरी में पोषण माह मनाया गया। इसके अंतर्गत आँगनवाड़ी केंद्र में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर वर्षा यादव के द्वारा की गई। कार्यक्रम में गाँव की माताओं व बहनों को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी। ‘स्वस्थ थाली’ व ‘रंगीन थाली’ बनाकर पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। भोजन में विविध रंगों का प्रयोग बच्चों के खाने को आकर्षक बनाता है, जिससे बच्चे खाने में रुचि लेते हैं। गर्भवती महिलाओं को गाँव में आसानी से उपलब्ध होने वाली हरी सब्जियाँ जैसे पालक, चौलाई, बथुआ आदि का प्रयोग करना चाहिए जिससे उनमें अनीमिया की शिकायत नहीं रहेगी। कार्यक्रम में सुपरवाइजर वर्षा यादव के अतिरिक्त वर्कर सुमित्रा, सरोज, सुमन, मुन्नी व आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चे व महिलाएँ उपस्थित रहीं।
Narnaul: भाॅखरी में ‘स्वस्थ थाली’ व ‘रंगीन थाली’ बनाकर पौष्टिक आहार की जानकारी दी

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
