Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Narnaul: कानूनी मदद की जानकारी अब और आसान, पांच नई पहल हुई शुरू

ddharm narain
Narnaul: कानूनी मदद की जानकारी अब और आसान, पांच नई पहल हुई शुरू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नारनौल की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की देखरेख में इंदौर में हुए सम्मेलन में कानूनी सहायता से जुड़ी पांच नई पहलें शुरू की गई हैं। उन्होंने आमजन से इनकी जानकारी लेने और दूसरों तक पहुंचाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने 8 और 9 अगस्त 2026 को इंदौर में पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया था। सम्मेलन का विषय न्याय तक पहुंच को सशक्त बनाना था। इसी दौरान ये पहलें शुरू की गईं।
नीलम कुमारी ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य यह है कि कानूनी सहायता की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, चाहे वे सुन नहीं सकते हों, हिंदी में जानकारी चाहते हों या बच्चों से जुड़े मामलों में काम करना चाहते हों।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के सभी पैनल वकीलों और पैरा लीगल वालंटियर्स से भी इन पहलों का प्रचार करने और इन्हें लागू करने में सहयोग करने को कहा गया है।
उन्होंने लोगों से कहा कि वे इन सुविधाओं की जानकारी अपने परिवार, पड़ोसियों और जानने वालों को जरूर दें, ताकि कोई जानकारी के अभाव में कानूनी मदद से वंचित न रहे। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, एडीआर सेंटर, न्यायिक परिसर, नारनौल में संपर्क किया जा सकता है। इस  हेल्पलाइन का नंबर  01282-250322 है
सांकेतिक भाषा में थीम सॉन्ग
नालसा का थीम सॉन्ग वीडियो अब भारतीय सांकेतिक भाषा में भी बनाया गया है, ताकि सुनने में असमर्थ लोग भी कानूनी सहायता की जानकारी समझ सकें।
नालसा की योजनाएं हिंदी में
नालसा की योजनाओं की पुस्तक का हिंदी संस्करण जारी किया गया है, जिससे लोग योजनाओं को अपनी भाषा में पढ़कर समझ सकें।
मध्यस्थता का सर्टिफिकेट कोर्स
मध्यस्थता: विवाद से सहमति की ओर नाम के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्रवेश पोर्टल शुरू हुआ है। इच्छुक लोग mediation.mpdnlu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
बच्चों के लिए न्याय: फेलोशिप कार्यक्रम
जस्टिस फॉर चिल्ड्रन फेलोशिप बच्चों से जुड़े न्याय के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए है। जानकारी और सदस्यता के लिए unicefchairnludelhi.com देखा जा सकता है।
न्याय के स्वर
कलाकृतियों, कविताओं और रचनात्मक अभिव्यक्तियों का एक संग्रह, जो विधिक सेवाओं के मिशन और मूल्यों से प्रेरित है।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।