Breaking News
राजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादPanipat crime news: पानीपत में शातिर बदमाशों का आतंक, नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने के गहने ठगेRohtak Dussehra News: रोहतक में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर होगा ड्रोन शो, 200 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्धLPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त: सीलबंद लिफाफे में नहीं मिला छात्रा का बयान, पंजाब सरकार से पूछे सवालराजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादPanipat crime news: पानीपत में शातिर बदमाशों का आतंक, नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने के गहने ठगेRohtak Dussehra News: रोहतक में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर होगा ड्रोन शो, 200 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्धLPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त: सीलबंद लिफाफे में नहीं मिला छात्रा का बयान, पंजाब सरकार से पूछे सवाल

Narnaul: भगवान राम के बाणों ने किया राक्षसी आतंक का अंत

ddharm narain
Narnaul: भगवान राम के बाणों ने किया राक्षसी आतंक का अंत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul/Mahendergarh:  श्री आदर्श रामलीला कमेटी (रजि.) के शक्तिपीठ रंगमंच पर बीती रात ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन हुआ। कार्यक्रम में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष बाला देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन की उपप्रधान सुनीता सिंह एडवोकेट ने अध्यक्षता की। गीता देवी और राजबाला यादव विशिष्ट अतिथि रहीं। कमेटी ने सभी का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
रामलीला मंचन में भगवान राम-लक्ष्मण द्वारा ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए ताड़का वध की लीला दिखाई गई, जिसने धर्म की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। मारीच-सुबाहु के आतंक, विश्वामित्र की खंडित यज्ञशाला और दशरथ दरबार में राम-लक्ष्मण को मांगने के दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं ताड़का का विशालकाय पुतला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ताड़का वध के बाद उसका दहन किया गया। घने जंगल का सन्नाटा, डरावनी धुनें और ताड़का की दहाड़ ने भयावह माहौल बना दिया।
शुभम तिवारी की ताड़का के रूप में धमाकेदार एंट्री से रोंगटे खड़े हो गए। लीला में दशरथ पं. हरिशंकर कौशिक, विश्वामित्र अजय गोस्वामी, मारीच राहुल यादव, सुबाहु केशव अग्रवाल, 15 वर्षीय मानव राम और 14 वर्षीय रक्षित लक्ष्मण के रूप में छा गए। ताड़का का विशाल पुतला दहन आकर्षण रहा। इस दौरान पूर्व चेयरपर्सन रीना बंटी, लक्ष्मी देवी, मिथलेश तिवारी, सौभाग्य गुप्ता, रामजीवन मित्तल, अशोक जांगड़ा, विकास तिवारी राजकुमार जिंदल मौजूद रहे।

 

यह भी देखें    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन, 33 साल बाद केंद्र सरकार ने बदला नियम

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।