Breaking News
राजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादPanipat crime news: पानीपत में शातिर बदमाशों का आतंक, नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने के गहने ठगेRohtak Dussehra News: रोहतक में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर होगा ड्रोन शो, 200 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्धLPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त: सीलबंद लिफाफे में नहीं मिला छात्रा का बयान, पंजाब सरकार से पूछे सवालराजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादPanipat crime news: पानीपत में शातिर बदमाशों का आतंक, नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने के गहने ठगेRohtak Dussehra News: रोहतक में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर होगा ड्रोन शो, 200 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्धLPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त: सीलबंद लिफाफे में नहीं मिला छात्रा का बयान, पंजाब सरकार से पूछे सवाल

Narnaul: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का रोष प्रदर्शन, छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग

ddharm narain
Narnaul: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का रोष प्रदर्शन, छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: भारतीय जनता पार्टी जिला महेंद्रगढ़ की ओर से सोमवार को महावीर चौक पर जेएनयू प्रकरण को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा ने किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू के प्रो अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों और विश्वविद्यालय की ओर से की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई के संदर्भ में रोष जताया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की जांच तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राकेश शर्मा,नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी और जिला महामंत्री किशन बोहरा व योगेश शास्त्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने की मांग
भाजपा नेताओं ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना जरूरी है। किसी भी छात्रा की ओर से उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्थान को उसे गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि छात्राओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि हैं। किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। जिला महामंत्री भाजपा किशन बोहरा ने कहा कि मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए।

प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा जिला महेंद्रगढ़ और महिला मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शिकायतकर्ता छात्राओं को न्याय दिलाने और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में भाजपा जिला इकाई और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

रोष प्रदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, जोगेंद्र राजपूत, शिवरतन, जिला मंत्री सपना गुप्ता, अर्चना ठाकुर, जिला प्रवक्ता सरला यादव, दीपिका, सरोज बाला, मंजू सोनी, सरिता जांगिड, नेहा, सरोज कश्यप, रिया चौहान, रितु शर्मा, अनीता, अरुणा कौशिक, पूजा, हेमलता, प्रेम, नीलम, लक्ष्मी सैनी, संजय सैनी, राजू शर्मा, जगदीश दीवान, भूषण मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, भवानी सिंह राजपूत, सुरेश पटीकरा, नरेंद्र झिमरिया, ओमप्रकाश वाधवा, माडुराम सैनी, डॉ. अनिल, संजय, अमन, सुशील चौटाला उपस्थित रहें।

 

यह भी देखें    सूर्या, अंत से आरंभ तक का टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में दिखे सनी देओल

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।