Breaking News
Haryana Business News: हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, सभी जिलों में खुलेंगे उद्योग, 10 नई IMT विकसित करने का प्लानEntertainment News: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बड़ा उलटफेर, कानूनी अड़चनों के चलते तेज प्रताप यादव हुए बाहरRohtak Crime: सांपला थाने का ASI की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हत्या के मामले में मांग रहा था घूसMahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादFaridabad Park Hospital IT raid: फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक, तड़के गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंची टीमHaryana Business News: हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, सभी जिलों में खुलेंगे उद्योग, 10 नई IMT विकसित करने का प्लानEntertainment News: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बड़ा उलटफेर, कानूनी अड़चनों के चलते तेज प्रताप यादव हुए बाहरRohtak Crime: सांपला थाने का ASI की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हत्या के मामले में मांग रहा था घूसMahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादFaridabad Park Hospital IT raid: फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक, तड़के गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंची टीम

Narnaul: नारनौल के ऐतिहासिक ‘जल महल’ पर भारतीय डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण (स्पेशल कवर)

ddharm narain
Narnaul: नारनौल के ऐतिहासिक ‘जल महल’ पर भारतीय डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण (स्पेशल कवर)
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: भारतीय डाक विभाग (भिवानी-नारनौल मंडल) द्वारा आज नारनौल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर ‘जल महल’ पर एक विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण का भव्य विमोचन समारोह प्रधान डाकघर नारनौल परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफिस (भिवानी मंडल) राजेश मान ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक अधीक्षक डाकघर जयसिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए स्वागत भाषण से हुआ, जिन्होंने पधारे हुए सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।
मुख्य अतिथि भारती सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि नारनौल की ऐतिहासिक धरा का इतिहास अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने डाक विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘जल महल’ पर विशेष आवरण जारी करके विभाग ने नारनौल के इतिहास को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजने का कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली डाक योजनाओं, विशेषकर ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ की प्रशंसा की, जो बेटियों के सुरक्षित भविष्य और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे डाकघर अधीक्षक राजेश मान ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में डाक विभाग की फिलेटली (डाक टिकट संग्रह) गतिविधियों और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों पर विस्तृत प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने भी अपने वक्तव्य में डाक विभाग के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र के ऐतिहासिक गौरव को बढ़ावा देने वाला एक बेहतरीन कदम बताया।
संपूर्ण कार्यक्रम में एक मजबूत कड़ी के रूप में पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने मंच संचालन एवं व्यवस्था का जिम्मा बखूबी संभाला। कार्यक्रम के समापन पर मंच संचालक एवं पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने पधारे हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विभागाध्यक्षों एवं सभी आगंतुकों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महेंद्रगढ़ उपमंडल निरीक्षक आदित्य यादव, पोस्टमास्टर ब्रह्म प्रकाश यादव, असिस्टेंट पोस्टमास्टर राजेश कोकचा, डिप्टी पोस्टमास्टर राजवीर, अभिषेक चंदेल, पवन यादव, संदीप, सतीश, अशोक कुमार, संगीता, मंडलीय कार्यालय का स्टाफ, शाखा डाकघरों से आए कर्मचारी, पोस्टमैन एवं अन्य डाककर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें    बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट को सीएम सैनी की हरी झंडी, केंद्र को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।