Narnaul: आज सुबह इंडिया गठबंधन एवं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे कांग्रेस एससी सेल के वरिष्ठ नेता जसवंत भाटी, तोताराम कोली, सरजीत नंबरदार, अमित कुमार व राम सिंह जोया को नारनौल शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता व नेता शहर थाना पहुंचे, जहां सिटी थाना में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देख पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नेताओं को रिहा कर दिया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी दिनेश जोशी, एससी सेल के जिला उप प्रधान गोविंद दायमा, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय यादव एडवोकेट, ओबीसी सेल के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिराम जांगड़ा।
वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत यादव एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार देश में अघोषित इमरजेंसी लगाकर मुख्य चुनाव आयोग को बचाना चाहती हैं।
ओबीसी सेल के पूर्व जिला महासचिव नंदलाल सैनी ने कहा कि देश में मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर भाजपा सरकार घबराई हुई है, इसलिए दिल्ली प्रदर्शन में जाने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है।
जब तक मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते तब तक इंडिया गठबंधन की यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।
यह भी देखें दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन, 33 साल बाद केंद्र सरकार ने बदला नियम

