Breaking News
Rucking Walk Benefits: जिम और रनिंग से आगे निकली फिटनेस की दुनिया, जानिए क्या है रकिंग वॉक का क्रेजबारिश ने रोका भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला, DLS से टीम इंडिया 4 रन से जीतीNarnaul News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने महेंद्रगढ़ जिले की प्रमुख अनाज मंडियों का किया दौराHisar Wrestler Tanu Sharma: कंधे की चोट को दी मात, हिसार की पहलवान तनु शर्मा ने सीनियर नेशनल रैंकिंग में जीता पदकगोइंदवाल साहिब जेल में कैदियों से मोबाइल, शराब और नशीला पदार्थ बरामद, 16 बोतलें भी मिलींRucking Walk Benefits: जिम और रनिंग से आगे निकली फिटनेस की दुनिया, जानिए क्या है रकिंग वॉक का क्रेजबारिश ने रोका भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला, DLS से टीम इंडिया 4 रन से जीतीNarnaul News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने महेंद्रगढ़ जिले की प्रमुख अनाज मंडियों का किया दौराHisar Wrestler Tanu Sharma: कंधे की चोट को दी मात, हिसार की पहलवान तनु शर्मा ने सीनियर नेशनल रैंकिंग में जीता पदकगोइंदवाल साहिब जेल में कैदियों से मोबाइल, शराब और नशीला पदार्थ बरामद, 16 बोतलें भी मिलीं

Narnaul News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने महेंद्रगढ़ जिले की प्रमुख अनाज मंडियों का किया दौरा

Narnaul News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने महेंद्रगढ़ जिले की प्रमुख अनाज मंडियों का किया दौरा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने महेंद्रगढ़ जिले की प्रमुख अनाज मंडियों का किया दौरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले की नांगल चौधरी, नारनौल और अटेली अनाज मंडियों के दौरे के दौरान बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देती है। अगर इससे कम भाव में फसल मंडी में बिकती है तो सरकार भावांतर भरपाई योजना से उसकी भरपाई करती है। किसानों का दाना-दाना सरकार खरीद रही है।

विज्ञापन

कृषि मंत्री ने खरीफ सीजन की फसल खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मंडियों में फसल की आवक, खरीद, उठान और भुगतान की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने मौके पर मौजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

श्री राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, एसडीएम नारनौल गुरविंदर सिंह, नगर परिषद चेयरमैन कमलेश सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन रमाशंकर शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव आदित्य यादव, नारनौल में मंडी चेयरमैन बाबूलाल यादव, उप चेयरमैन सुरेश चौधरी, सचिव नुकुल यादव, अटेली मंडी में चेयरमैन दिनेश जेलदार, सचिव सुनीता फोगाट के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी देखें – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया अटेली मंडी का दौरा, किसानों की समस्याएं सुनीं

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।