Narnaul: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई.के. बहल के दिशा-निर्देशानुसार डीएलएसए सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मंगलवार को पैनल अधिवक्ताओं तथा पैरा लीगल वालंटियर्स बैठक ली। बैठक में आगामी विधिक कार्यक्रमों, अभियानों और लोक अदालतों की रूपरेखा साझा करते हुए तैयारियों की समीक्षा की।
सीजेएम नीलम कुमारी ने बताया कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं व पीएलवी को प्रेरित किया कि वे आमजन के बीच समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण और आपसी सहमति से निपटारा कराएं। इसके अलावा, चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आगामी 3 अक्टूबर को एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांवों में व्यापक स्तर पर लीगल अवेयरनेस कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। आमजन को समय पर कानूनी सलाह और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने सभी पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स से अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मुफ्त, सुलभ और त्वरित न्याय का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।
Narnaul: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
