Breaking News
Apple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होशKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैApple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होशKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक है

Faridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवा

फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद में एक पारिवारिक विवाद ने रविवार को ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पूरा इलाका सन्न रह गया। पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सूर्या विहार फेस-2 इलाके में एक महिला ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपने तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर चूहे मारने की दवा (Navy Personnel Wife Suicide Attempt Faridabad) निगल ली। गनीमत यह रही कि समय रहते बड़ी बेटी ने पुलिस को फोन कर दिया, जिससे चारों की सांसें बचाए रखने की जद्दोजहद शुरू हो गई। फिलहाल चारों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार का रहने वाला सुनील भारतीय नौसेना (Surya Vihar Phase 2 Faridabad Incident) में सेवारत है। उसकी पोस्टिंग वर्तमान में दिल्ली में है, जिसके चलते वह अक्सर कई-कई दिनों के अंतराल पर अपने घर लौटता है। उसकी पत्नी माला (बदला हुआ नाम/पीड़ित महिला) एक प्राइवेट कंपनी के मार्केटिंग विंग में नौकरी कर परिवार का हाथ बंटाती है। उनके तीन बच्चे हैं—17 साल की बेटी सृष्टि (जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है), 13 साल का बेटा राम (8वीं कक्षा) और 11 साल का सबसे छोटा बेटा रुद्र (7वीं कक्षा)।

विज्ञापन

बेटी का आरोप: ‘पिता मां के चरित्र पर करते हैं शक, करते हैं मारपीट’

इस दर्दनाक घटना के पीछे की जो वजह सामने आई है, वह पारिवारिक कलह और पति-पत्नी के बीच के गंभीर तनाव को बयां करती है। 17 वर्षीय बेटी सृष्टि ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता लंबे समय से उसकी मां को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पिता अक्सर मां के चरित्र पर शक करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे।

सृष्टि ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि रविवार सुबह वह घर की छत पर बने कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान उसके पिता ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके साथ गाली-गलौज की। इस बात से घबराकर उसने अपनी मां को फोन कर तुरंत घर बुलाया। आरोप है कि घर पहुंचने पर पिता ने मां के साथ भी भयंकर गाली-गलौज और झगड़ा किया।

बच्चों को भी पिलाई दवा, डायल 112 पर कॉल कर बेटी ने बचाई जान

घरेलू कलह और लगातार मिल रही प्रताड़ना से मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी माला ने रविवार दोपहर खौफनाक कदम उठाते हुए पहले खुद चूहे मारने की दवा खाई और फिर अपने तीनों बच्चों को भी वह जहर पिला दिया। कुछ ही देर में चारों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वे उल्टियां करने लगे।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बेटी सृष्टि ने बिना घबराए तुरंत ‘डायल 112’ पर कॉल कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पल्ला थाने के पुलिसकर्मी सुरेश अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बेहोशी की हालत में महिला और तीनों बच्चों को फरीदाबाद के बादशाह खान (बीके) सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई (Dial 112 Faridabad Police) 

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पल्ला थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का इंतजार है कि जैसे ही पीड़ित पक्ष या परिवार की तरफ से लिखित शिकायत दी जाएगी, वैसे ही नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: गुरुग्राम में रात का पारा लुढ़ककर 14.6 डिग्री पहुंचा, जानें 28-29 अक्टूबर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।