Breaking News
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनामKarnal Anti Smog Gun: करनाल की सड़कों पर उतरी 56 लाख की एंटी स्मॉग गन, धूल प्रदूषण से मिलेगी राहतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनामKarnal Anti Smog Gun: करनाल की सड़कों पर उतरी 56 लाख की एंटी स्मॉग गन, धूल प्रदूषण से मिलेगी राहत

Narnaul News: दिवाली और छठ पूजा से पहले प्रशासन सख्त, नारनौल में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, भरे गए 20 सैंपल

Narnaul News: दिवाली और छठ पूजा से पहले प्रशासन सख्त, नारनौल में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, भरे गए 20 सैंपल

दिवाली और छठ पूजा से पहले प्रशासन सख्त, नारनौल में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, भरे गए 20 सैंपल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त अनुपमा अंजली के आदेशानुसार गठित कमेटी ने बुधवार को नारनौल शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों और रेस्तरां पर औचक निरीक्षण किया और जांच के लिए कुल 20 सैंपल भरे।

तहसीलदार नारनौल लच्छीराम के साथ टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा और बीडीपीओ नारनौल श्यामलाल शामिल रहे। टीम ने पंजाबी, सूरजा, सोनू, बीकानेरवाला, सांवरिया रेस्टोरेंट और जोधपुरवाला स्वीट्स एंड रेस्तरां सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर मिठाइयों की गुणवत्ता जांची और नमूने एकत्रित किए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे और रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Narnaul News: दिवाली और छठ पूजा से पहले प्रशासन सख्त, नारनौल में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, भरे गए 20 सैंपल
दिवाली और छठ पूजा से पहले प्रशासन सख्त, नारनौल में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, भरे गए 20 सैंपल

त्योहारी सीजन में मिठाइयों, दूध और दूध से बने उत्पादों की माँग और खपत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में हरियाणा सरकार के निर्देशों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में विशेष निगरानी एवं नमूनाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

जिला महेन्द्रगढ़ में इस कार्य के लिए कमेटी गठित की गई है।

तहसीलदार ने कहा है कि लोगों को सुरक्षित, पौष्टिक और मिलावट-रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह निरीक्षण कार्य निरंतर जारी रहेगा और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी टीम सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वह त्यौहार के सीजन पर मिठाइयों को अच्छी तरह से जांच परख कर के ही खरीदें।

 

यह भी देखें – निजामपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य में बड़ी चोरी, 25 किलोमीटर कंडक्टर व कीमती सामान चोरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।