Breaking News
उत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारीHaryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश से बिछी धान की फसल, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में तड़के 5 बजे EOU कार्यवाही; मुंगेर से पटना और मुजफ्फरपुर तक मारीे छापे, भारी मात्रा में जेवर और कैश बरामदAlsi ke Laddu Recipe: सर्दियों में सेहत का खजाना हैं अलसी के लड्डू, जोड़ों के दर्द से राहत और अंदरूनी ताकत के लिए ऐसे बनाएं, जानें आसान रेसिपीKarnal Bike Robbery: तरावड़ी में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बाइक ले उड़े बदमाशउत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारीHaryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश से बिछी धान की फसल, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में तड़के 5 बजे EOU कार्यवाही; मुंगेर से पटना और मुजफ्फरपुर तक मारीे छापे, भारी मात्रा में जेवर और कैश बरामदAlsi ke Laddu Recipe: सर्दियों में सेहत का खजाना हैं अलसी के लड्डू, जोड़ों के दर्द से राहत और अंदरूनी ताकत के लिए ऐसे बनाएं, जानें आसान रेसिपीKarnal Bike Robbery: तरावड़ी में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बाइक ले उड़े बदमाश

Narnaul News: वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस कर रही गुमराह- मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

Narnaul News: वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस कर रही गुमराह- मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस कर रही गुमराह- मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरी’ के बेबुनियाद मुद्दों के जरिए प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

वोटों की कोई चोरी नहीं हुई है, बल्कि धरातल पर कांग्रेस का जनाधार लगातार गिरता जा रहा है, जिससे उन्हें कम वोट मिल रहे हैं। अपनी इस राजनीतिक विफलता को छिपाने के लिए कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है।

विज्ञापन

मंत्री गंगवा नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और राहुल गांधी के बयानों को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

देश में 12वीं बार हो रहा है एसआईआर

मंत्री गंगवा ने स्पष्ट किया कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता के सामने भ्रामक और गलत प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया देश में पहली बार नहीं हो रही है, बल्कि अब तक यह 11 बार हो चुकी है और वर्तमान में यह 12वीं बार हो रही है। इनमें से 10 बार कांग्रेस ने खुद अपने शासनकाल में एसआईआर करवाया था।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से मृत लोगों के नाम, देश के बाहरी (विदेशी) लोगों के नाम तथा डुप्लीकेट (फर्जी) वोट हटाए जाते हैं। इस बार भी नियमानुसार वही काम हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वे मरे हुए लोगों, बाहरी नागरिकों और फर्जी वोटों को सूची में रखकर उनके दम पर सरकार बनाना चाहती है?

विदेशों में देश की छवि खराब कर रहे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री गंगवा ने कहा कि वे विदेशों में जाकर भारत की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर अनर्गल और अमर्यादित टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए, जो उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं।

मंत्री ने आरोप लगाया कि देश में होने वाले विभिन्न आंदोलनों में कांग्रेस अपने लोगों को भेजती है। वहां सुनियोजित तरीके से युवाओं से ऐसी असभ्य भाषा का प्रयोग करवाया जाता है, जो हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति के पूरी तरह खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए युवाओं को भी गुमराह करने से गुरेज नहीं कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव, कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, भाजपा जिला प्रधान यतेंद्र यादव, नगर पालिका चेयरपर्सन कमलेश सैनी, कैलाश शर्मा, जेपी सैनी, विजय सांगवान, किशनलाल बोहरा, नरेंद्र झिमरिया, गोविंद भारद्वाज, अजीत कलवाड़ी, मनीष संघी, वासुदेव यादव, विकास अग्रवाल, सोमदेव शर्मा, संजय अमन और हेमंत चौबे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखें – मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये, सस्ते रिचार्ज का विज्ञापन बना जी का जंजाल, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।