Breaking News
जालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकWorld Savings Day: पैसे बचाने के ये अचूक तरीके बदल देंगे आपकी लाइफस्टाइल, आज ही अपनाएंलुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत मेंKarnal Illegal Firecrackers: असंध में पटाखों के बड़े जखीरे पर छापा, पुलिस ने पकड़ी 500 डिब्बी अवैध आतिशबाजी, आरोपी गिरफ्तारजालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकWorld Savings Day: पैसे बचाने के ये अचूक तरीके बदल देंगे आपकी लाइफस्टाइल, आज ही अपनाएंलुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत मेंKarnal Illegal Firecrackers: असंध में पटाखों के बड़े जखीरे पर छापा, पुलिस ने पकड़ी 500 डिब्बी अवैध आतिशबाजी, आरोपी गिरफ्तार

Narnaul News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये, सस्ते रिचार्ज का विज्ञापन बना जी का जंजाल, पुलिस जांच में जुटी

Narnaul News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये, सस्ते रिचार्ज का विज्ञापन बना जी का जंजाल, पुलिस जांच में जुटी

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये, सस्ते रिचार्ज का विज्ञापन बना जी का जंजाल, पुलिस जांच में जुटी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: निजामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मारोली में साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सस्ते रिचार्ज प्लान के विज्ञापन के लालच में एक ग्रामीण साइबर ठगों के जाल में फंस गया, जिससे उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकल गए।

खास बात यह है कि पीड़ित को खाते में रकम आने और कटने का कोई भी एसएमएस (संदेश) प्राप्त नहीं हुआ, जिससे ठगी का खुलासा बैंक स्टेटमेंट निकलवाने के बाद हुआ। पीड़ित की शिकायत पर निजामपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

निजामपुर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में गांव मारोली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका मोबाइल फोन अचानक हैंग होकर बंद हो गया था। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी समस्या मानकर ध्यान नहीं दिया। हालांकि, अगले दिन ठीक उसी समय उनका मोबाइल अपने आप बार-बार स्विच ऑफ और ऑन होने लगा, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि उनका फोन हैक हो चुका है।

राजेश के अनुसार, उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया या इंटरनेट पर एक सस्ता रिचार्ज प्लान देने वाला विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के प्रलोभन में आकर उन्होंने संबंधित एप्लीकेशन के माध्यम से 235 रुपये का मोबाइल रिचार्ज किया था।

इसके कुछ देर बाद उनके खाते में अचानक 95 हजार रुपये आए, जिसकी कोई भी जानकारी उनके मोबाइल पर नहीं आई। इसके बाद ठगों ने उनके खाते से कुल 98 हजार रुपये निकाल लिए। इस लेन-देन का भी उन्हें कोई मैसेज नहीं मिला।

मोबाइल पर कोई संदेश न मिलने के कारण राजेश को धोखाधड़ी का अंदेशा नहीं हुआ। जब वह बैंक पहुंचे और अपने खाते की स्टेटमेंट निकलवाई, तब जाकर उन्हें इस बड़े वित्तीय लेन-देन और ठगी की असलियत का पता चला। बैंक अधिकारियों ने उन्हें तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और 29 अक्टूबर को निजामपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई राकेश को सौंपी गई है।

यह भी देखें – दीपावली पर अटेली के व्यापारियों को राहत, दुकान के आगे टैंट-सामान लगाने की सात दिन की अस्थायी अनुमति देगी नपा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।