Narnaul News: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में गुरुवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में बारी-बारी से सभी नागरिकों की सामूहिक व व्यक्तिगत शिकायतें सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित व समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। शिविर में आई अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
उन्होंने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी तथा पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी डॉ कविता के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।


